कांग्रेस के सभी पार्षद व एल्डरमैन जनसेवा कार्य में सक्रिय- विधायक प्रकाश नायक
वार्ड क्रमांक 1 में विधायक प्रकाश नायक ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

spot_img
Must Read

रायगढ़- वार्ड क्रमांक1 के लोगो की सबसे बड़ी मांग सामुदायिक भवन की रही है।जिसके अभाव की वजह से सार्वजनिक एवम मांगलिक आयोजनों को लेकर लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड़ती रही है।जिसके लिए वार्ड पार्षद द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण की

मांग भी रखी गई थी।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा स्थानीय राजीव नगर वार्ड क्रमांक1के दूध डेयरी मैदान में आयोजित सर्व समाज सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही गई।वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि उनकी इस मांग से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया था।वही उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सामुदायिक भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने उनका आभार जताया गया।विधायक प्रकाश नायक ने बताया कि कांग्रेस के सभी पार्षद एवम एल्ड्रमैन सक्रिय है।जो लोगो के सुख दुख और हर कार्य में सामने रहते है।वर्तमान में व्यवस्थित सामुदायिक भवन बनकर तैयार है।जहा किसी भी आयोजन में लोगो को भवन व मैदान दोनो का लाभ मिल सकेगा।


विधायक प्रकाश नायक का हुआ आतिशी स्वागत

गौरतलब हो कि वार्ड क्रमांक 1 में सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रकाश नायक का जनप्रतिनिधियों एवम वार्डवासियों द्वारा फूल मालाओं व ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी करते हुए स्वागत सत्कार किया गया ।बताना लाजमी होगा की सामुदायिक भवन के अभाव की वजह से लोगो को शादी ब्याह,सहित अन्य सार्वजनिक, मांगलिक एवम निजी कार्यों के आयोजन को लेकर काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता था। वार्ड पार्षद द्वारा इस समस्या से विधायक प्रकाश नायक को अवगत कराया गया था जिस पर गंभीरता दिखाते हुए विधायक द्वारा न केवल लोगो की इस मांग से प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को अवगत कराया गया बल्कि निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृति प्रदान करवाने भी महती भूमिका का निर्वहन किया गया।वही वर्तमान में सर्वसुविधा युक्त सामुदायिक भवन लोगो की सुविधा के लिए तैयार है।


आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से श्रीमती जानकी काटजू, जयंत ठेठवार,अनिल शुक्ला,रानी चौहान,अजय प्रताप, बिज्जु ठाकुर,विकास ठेठवार,राजेंद्र पांडे,शाखा यादव,चंद्रशेखर यादव,श्रीमती अनुपमा

शाखा यादव,श्रीमती रजनी कमल पटेल,पिंकी विमल यादव,प्रभाती गौतम महापात्रे,बसंत दास,मुबासिर ,विनोद महेश,आशीष जायसवाल,आशीष यादव,प्रभात साहू,विजय टंडन,रिंकी पांडे,लक्ष्मी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवम गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This