स्कुटी पर महुआ शराब परिवहन कर रहे दो युवक गिरफ्तार…..

spot_img
Must Read

आरोपियों से 40 लीटर पन्नी पाउच महुआ शराब और स्कुटी जब्त, पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई…..

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के निर्देशन पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक जितेन्द्र एसैया के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा आज मुखबिर सूचना पर स्कूटी में शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों को ग्राम तुमीडीह नहर पार पुलिया के पास रेड कर पकड़ा गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम छर्राटांगर तरफ जाने वाली रास्ते से दो लोग बिना नंबर का नीला रंग का जुपिटर स्कुटी वाहन में सवार होकर बीच में जुट बोरी में पन्नी पाउच में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने के लिए तुमीडीह तरफ लेकर जा रहे हैं । सूचना पर पुलिस टीम ग्राम तुमीडीह नहर पार पुलिया पास जाकर रेड किये जो दो व्यक्ति एक बिना नंबर का नीला रंग के जुपिटर स्कुटी में सवार थे, पीछे बैठे व्यक्ति जुट बोरी में शराब रखकर आते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनके बोरी को चेक करने पर बोरी के अंदर *40 नग पन्नी के पाउच में प्रत्येक में एक-एक लीटर भरी हुई महुआ शराब* मिला जिन्हें नाम पता पुछने पर स्कुटी को चला रहे आदमी युवक नाम जयसुर्या मांझी पिता सुकेश्वर मांझी उम्र 19 साल साकिन ग्राम तुमीडीह थाना पूंजीपथरा और पीछे बैठे बोरी में शराब रखा युवक अपना नाम- सुरेन्द्र मांझी पिता घुराऊ मांझी उम्र 19 साल साकिन ग्राम कचकोबा थाना तमनार, जिला रायगढ़ का होना बताये ।  दोनों को शराब बिक्री और परिवहन करने का नोटिस दिया गया जिनके पास कोई कागजात नहीं थे । मौके पर देहाती नालसी शराब रेड कार्रवाई कर आरोपियों से शराब व वाहन जप्त किया गया । थाना पूंजीपथरा में आरोपियों पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक जितेन्द्र एसैया के नेतृत्व में शराब रेड कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद यादव एवं हमराह स्टाफ शामिल थे ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

सारंगढ़ बस स्टैंड में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव…सीने पर गहरे चोट के निशान…लूटपाट की आशंका…जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़/ जुटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंगढ़ बस स्टैंड में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अज्ञात व्यक्ति का शव...

More Articles Like This