धारदार हथियार लहरा रहा युवक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई…..

spot_img
Must Read

रायगढ़। कल दिनांक 16.01.2023 को घरघोड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर रोड घरघोडा बंगाली ढाबा पास एक व्यक्ति को धारदार हथियार को लहराते हुए पकड़ा गया है । पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक लोहे का धारदार हथियार को बीच रोड में खडे होकर लहरा रहा है जिससे आमजन एवं राहगिरों में भय व्याप्त हो रहा है । पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी से सुरक्षा पूर्वक धारदार हथियार को अपने कब्जे में लेकर आरोपी युवक को थाने लाया गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम - *मोनू टण्डन पिता जग्गू टण्डन उम्र 19 वर्ष सा. कयाघाट बाबाकुटी के पास चौकी जूटमिल थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़* का होना बताया । आरोपी से विधिवत् अवैध हथियार की जप्ती कर आरोपी के कृत्य पर *धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट* की कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के निर्देशन पर कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक उधो पटेल की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी रायगढ़:-...

More Articles Like This