कृषि विकास अधिकारियों की शीघ्र होगी पदोन्नति
संचालक कृषि से मिला प्रतिनिधिमंडल

spot_img
Must Read


रायगढ़, / छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि प्रदेश की कृषि विकास अधिकारियों की वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पद पर पदोन्नति होनी है इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ प्रयासरत हैं। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने दिनांक 19,9,2022 को तथा 14,11,2022 को संचालक कृषि को ज्ञापन देकर कृषि विकास अधिकारी पद से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पद पर दिसंबर अंत तक पदोन्नति दिए जाने की मांग की थी। लेकिन पदोन्नति सूची अभी तक जारी नहीं हो सकीं है, इसलिए छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल संचालक कृषि डॉक्टर अयाज फकीर भाई तंबोली से मिला एवं उन्हें नववर्ष की बधाई दिया तथा प्रदेश के कृषि विकास अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित मांग ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से कृषि विकास अधिकारी पद पर पदोन्नति पश्चात एक वेतनमान का लाभ दिए जाने के आदेश जारी करने हेतु बधाई दिया एवं कृषि विकास अधिकारियों की वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पद पर बहुप्रतीक्षित पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग दोहराई। संचालक कृषि डॉक्टर अयाज फकीर भाई तंबोली द्वारा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि पदोन्नति प्रक्रिया अंतिम चरण में है इसलिए इस सप्ताह कृषि विकास अधिकारी से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पदोन्नति सूची जारी हो जाएगी l प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह उपाध्यक्ष रमेश चंद भावेल सचिव रमतु नेताम सह सचिव आर पी मरावी तथा कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम सिंह सोरी, एम आर डहरे शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल आश्वस्त है कि इस सप्ताह में कृषि विकास अधिकारियों की वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पद के लिए पदोन्नति सूची जारी हो जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए…दोनों स्थानों से ₹9400 नकद जब्त, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के...

ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर...

More Articles Like This