spot_img
Tuesday, August 11, 2026

चलती बस के नीचे लेट गया युवक…अस्पताल ले जाते वक्त…हुई मौत…सुसाइड का लाइव वीडियो…पढ़िए पूरी खबर

spot_img
Must Read

कोंडा गांव / छत्तीसगढ़ के कोंडा गांव जिले से मौत का लाइव वीडियो सामने आया है जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। बस स्टैंड में युवक ने चलती बस के नीचे आकर अपनी जान दे दी। बस के पिछले पहिए के नीचे लेट गया। यह पूरा मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

गौरतलब हो कि युवक का नाम बिस नाथ दुग्गा बताया जा है उम्र 40 वर्ष जो अपने रिश्तेदार के यहां कोंडा गांव जिले, के इरा गांव आया हुआ था। बस स्टैंड में काफी समय से इधर-उधर घूम रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिवारिक कारणों से परेशान होने के कारण युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिर अचानक चलती हुई बस के नीचे कूद गया, जहां बस की रफ्तार धीमी थी लेकिन बस के पहिए उसके शरीर के ऊपर चल गए जिससे बुरी तरीके से वह जख्मी हो गया आनन-फानन में लोगों ने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी सांसों की लड़ियां टूट कर बिखर गई।

थाना कोतवाली जहां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि वह सुसाइड करने के ही इरादे से बस स्टैंड में घूम रहा था।

Latest News

बूथ तक ओबीसी वर्ग को जोड़ना लक्ष्य” – रायगढ़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा की पहली जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

तिरंगा यात्रा, संत रविदास जयंती और प्रबुद्धजन सम्मान समारोह को लेकर बनी रणनीति रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!