spot_img
spot_img
Monday, May 4, 2026

ग्राम नौघटा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक
नघटेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर आमजन के सुख समृद्धि के लिए की मंगल कामना

Must Read

रायगढ़- मकर सक्रांति के अवसर पर प्रतिवर्ष ग्राम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।जिसमे हमेशा आप सबके बीच मुझे आने का सौभाग्य मिलता है।इसके लिए मै नौघटा के लोगो का आभार व्यक्त करता हु।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम नौघटा में मकर सक्रांति आयोजन समिति द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान कही गई।वही उन्होंने लोगो को आश्वस्त करते हुए बताया कि एक विधायक होने के नाते आप लोगो की कोई भी समस्या हो आप निसंकोच मेरे समक्ष अपनी बात रख सकते है।आपकी समस्याओं को सदैव दूर करने प्रयासरत रहूंगा।वही उनके द्वारा ग्राम में विकास कार्यों के निरंतर जारी रहने ग्रामवासियों को भरोसा दिलाया गया।


दर्जनों टीमे प्रतियोगिता में हुई शामिल
गौरतलब हो कि लंबे समय से ग्राम नौघटा मकर सक्रांति के अवसर पर खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। इसका कारण यहा होने वाली खेल प्रतियोगिताएं है।इस वर्ष भी आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में डेढ़ दर्जन से अधिक टीम प्रतियोगिता में शामिल होने आई।जिनका उत्साहवर्धन करने विधायक प्रकाश नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे। वही इस अवसर पर विधायक द्वारा ग्राम के नघटेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए आमजन के सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की गई।

आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से अरुण शर्मा,नरेश साहू,पदमन प्रधान,प्रेम साहू,नरेंद्र डनसेना,राजीव प्रधान,सुनील सिदार,जगत मिरि, ओम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवम् भारी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

Latest News

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में श्रमिक दिवस पर “पेयजल व राहत पहल के तहत श्रमिकों को विशेष सुविधाएं

टेमटेमा। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में एक विस्तृत एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम का...

More Articles Like This

error: Content is protected !!