spot_img
spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026

भाजपा की राजनीति केवल वार्ड तक सीमित,विधानसभा चुनाव में भाजपा मुँह की खाने रहे तैयार – आशीष जायसवाल

spot_img
Must Read

रायगढ़ – नगर के वार्ड क्रमांक 27 में हुए चुनाव के बाद अब राजनीतिक गलियारों में माहौल गर्म हो गया है। इस वार्ड में जहां भाजपा से सरिता राजेंद्र ठाकुर तो वहीं कांग्रेस की ओर से रानी सोनी ने चुनाव लडा जहां पर भाजपा की प्रत्याशी सरिता राजेंद्र ठाकुर को जीत मिली है। इसी को लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने
भाजपा के खिलाफ तंज कसते हुए कहा कि लगातार हार के बाद अपने अपने निजी स्वार्थ के लिये धनबल से एक जुट भाजपा नेता उपचुनाव जितने के बाद घमंड में चूर हो चुके है,औऱ उल जलूल बयानबाज़ी कर रहे है, प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार आने के बाद भाजपा छत्तीसगढ़ में भाजपा इतनी कमजोर हो गई है की उन्हे अब पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ खुलकर काम करने वाले औऱ उनके न चाहते हुए भी,पैराशूट से लैंड हुए,नेताओं के आगे झुकना पड़ रहा है,वार्ड क्रमांक 27 के उप चुनाव में यह बात साफ तौर पर देखने को मिली है कि भाजपा जिला अध्यक्ष को वार्ड क्रमांक 27 के चुनाव में ऐसे नेताओं के धनबल का सहारा लेना पड़ा, जो पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ रहे हैं इससे भी भाजपा की कमजोरी जग जाहिर हो गई। जिन्होने पीछले चुनाव में भाजपा के खिलाफ चुनाव लडा उनको आगे करके चुनाव जीतना भाजपा के लिए शबासी की कोई बात नही है। भाजपा कितनी मजबूत है यह बताने की जरूरत नहीं है भाजपा के नेता खुद जानते हैं,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि रायगढ़ की राजनीति में उन्होनें अभी तक मे यह पहला भाजपा जिला अध्यक्ष देख रहे है सत्ता के समय से जिनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि अब तक यह रही है कि लगातार हार के बाद एक उपचुनाव जीते है,वे ऐसे अध्यक्ष है,जिन्हें भाजपा के नेता ही पसंद नहीं कर रहे हैं बीच बीच में जिला अध्यक्ष बदलने की बात भी सुनाई देती है। कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार में नगर निगम क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो रहा है शहर के कई वार्डो में सड़क और नालिया का निर्माण हो रहा है तो वहीं वार्डो की साफ सफाई की व्यवस्था भी काफी बेहतर हुई है। भुपेश बघेल सरकार की जन हितैषी योजनाओं और विधायक प्रकाश नायक द्वारा जन जन में बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपा घबरा सी गई है
इसी कारण भाजपा अंदर ही अंदर टूट चुकी है। विगत दिनों जो उप चुनाव हुए उसमें कांग्रेस ने वार्ड में एक योग्य और कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाया जहां पर कांग्रेस को हार मिली यह जनता का जनादेश है जनता सर्वोपरी है वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं है भाजपा जिला अध्यक्ष और उनके नेताओं को इस बात को गांठ बांधकर कर रखना चाहिए कि रायगढ़ की जनता एक बार फिर भाजपा को चुनाव हराएगी। उन्होंने कहाँ कि भाजपा के नेता देखेंगे कि आने वाले विधानसभा चुनाव में रायगढ़ विधानसभा की जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट करेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास ना तो प्रदेश के लिए कोई नेता हैं और ना ही रायगढ़ विधानसभा में चुनाव लडने के लिए उनके पास कोई भी मजबूत दावेदार है। उन्होनें आगे कहा प्रदेश के मुखिया जन नेता भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ साथ रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की लोकप्रियता पहले से और अधिक बढ़ी है विधायक प्रकाश नायक जितना रायगढ़ शहर के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं उतना ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपने सरल व्यवहार और विकास पुरुष के नाम से काफी प्रसिद्धि हासिल की है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम , युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने मिलकर प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता इस बात को भली भांति जान चुकी है कि भूपेश ही भरोसा है वहीं आने वाले चुनाव में भाजपा को भी इस बात का अहसास हो जाएगा कि सही में भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया है। भाजपा अब केवल वार्ड चुनाव तक सीमित हो गई है। नगर निगम क्षेत्र के पीछले चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली थी भाजपा इस बात को बहुत जल्दी भूल गई। 2018 विधानसभा चुनाव होने के बाद जीतने भी उपचुनाव हुए उनमें भाजपा को करारी हार मिली है एक वार्ड में भाजपा ने चुनाव जीतकर अपनी लोकप्रियता नही बल्की इस बात का सन्देश दिया है कि उनकी राजनीति सिर्फ वार्ड चुनाव तक ही सीमित रह गई है भाजपा को इस पर विचार करना चाहिए।

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

देश को नुकसान पहुँचाने वाली ट्रेड डील के खिलाफ युवा कांग्रेस का संसद घेराव, रायगढ़ से जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल युवा साथियों के साथ दिल्ली...

देश के हितों के साथ समझौता नहीं चलेगा – ट्रेड डील के खिलाफ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू...

More Articles Like This

error: Content is protected !!