सुनील चिपडे को दिया गया रंगकर्मी सम्मान…इप्टा के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी किया सम्मानित

spot_img
Must Read


रायगढ़। इप्टा रायगढ़ के नाट्य समारोह रंग अजय में आज अग्रज नाट्य दल के निर्देशक सुनील चिपडे को शरद चंद्र वैरागकर स्मृति रंगकर्म सम्मान से सम्मानित किया गया। यह इस सम्मान का 12वां वर्ष है। हर वर्ष रंगकर्म के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति को यह सम्मान दिया जाता है। इप्टा रायगढ़ के साथ साथ रायगढ़ की विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी सुनील चिपडे को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इप्टा रायगढ़ के साथ नाट्य संस्था गुड़ी, लोक शक्ति समिति, जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा, ट्रेड यूनियन रायगढ़, प्रगतिशील सतनामी समाज रायगढ़, चक्रधर संगीत महाविद्यालय, रायगढ़ नृत्य संस्थान, सद्भावना समिति रायगढ़, भीम आर्मी भारत एकता मिशन, भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा, रायगढ़ फोटोग्राफिक एसोसिएशन,उत्कल समाज सहित ग्रामीण अंचल से भी कलाप्रेमी शामिल थे। इप्टा के संरक्षक मुमताज़ भारती ने सुनील चिपडे को सम्मान के लिए बधाई दी। मुख्य अतिथि सुभाष त्रिपाठी ने सुनील चिपडे को सम्मान देने के लिए चयन समिति की भूरी भूरी प्रशंसा की। सुनील चिपडे ने अपने सबोधन मे कहा कि वो रायगढ़ की जनता से मिले प्यार और सम्मान पाकर अभिभूत है। उन्हें पहले भी सम्मान मिला है पर इतना प्यार और सम्मान एक साथ रायगढ़ आकर मिला। पूर्व वर्षो में ये सम्मान संजय उपाध्याय, सीमा विश्वास, मानव कौल, कुमुद मिश्रा, बंशी कौल, सीताराम सिंह को दिया जा चुका है

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This