विराट कोहली को गेंदबाजी करेंगे शहर के सचिन
नेट बॉलर के रूप में बुलावा भारत व न्यूजीलैंड मैच में

spot_img
Must Read


जिले में उभरते हुए युवा खिलाड़ी सचिन चौहान को 21 जनवरी को रायपुर में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड मैच के दौरान नेट बॉलर के रूप में आमंत्रित किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि 21 जनवरी को रायपुर में न्यूजीलैंड व भारत के बीच वन डे मैच होने वाला है। इस अंतर्राष्ट्रीय मैंच में 19 जनवरी को दोनों ही टीमें रायपुर पहुंचेंगी। 20 जनवरी को अभ्यास सत्र भारतीय टीम के लिए रखा गया है। इसमें शहर के युवा खिलाड़ी, छत्तीसगढ़ की अंडर 25 टीम के सदस्य, बेहतरीन बॉलर के रूप में स्थापित सचिन चौहान को इस अभ्यास सत्र में नेट बॉलर के रूप में भारतीय टीम को गेंदबाजी करने के लिए बुलावा आया है। ज्ञात हो कि वर्तमान में भारतीय टीम के सदस्य तेज गेंदबाज उमरान मलिक जैसे कई खिलाड़ी अपनी शुरूआत नेट बॉलर के रूप में कर चुके हैं। यह शानदार मौका सचिन को आने वाले समय में आईपीएल टूर्नामेंट या ऊंचाई पर पहुंचाने में मदद कर सकता है। सचिन के नेट बॉलर के रूप में चयनित होने पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सहित सभी खिलाडिय़ों ने, खेल प्रेमियों ने, पूर्व खिलाडिय़ों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This