spot_img
Friday, August 21, 2026

जीवन में ईमानदारी और सच्चाई महत्वपूर्ण – विधायक प्रकाश नायक
ओपी जिंदल स्कूल के खेल प्रांगण में आयोजित सी बी एस ई राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का विधायक प्रकाश नायक के हाथो हुआ शुभारंभ

spot_img
Must Read

रायगढ़- राष्ट्रीय पर्व के उपरांत भी हमे तिरंगा झंडा फहराए जाने का अधिकार नवीन जी ने दिलाया।जब भी मैं जिंदल आता हु तिरंगे को देखकर देश प्रेम का उमंग मन में भर जाता है।इसके लिए नवीन जी को धन्यवाद देता हु।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा ओपी जिंदल स्कूल के खेल प्रांगण में आयोजित सी बी एस ई राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही गई।वही उन्होंने आगे अपनी बात रखे हुए बताया कि चाहे वह खेल हो या जीवन ईमानदारी और सच्चाई बड़ी बात है।जिसे खेल एवम् जीवन में हमे आत्मसात करना चाहिए।वही उन्होंने बेहतर खेल के लिए सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उत्कृष्ठ खेल प्रदर्शन करने शुभकामनाए प्रदान की गई।
300 प्रतिभागी खिलाड़ी बच्चे दिखाएंगे अपना खेल जौहर
गौरतलब हो कि यह पहली मर्तबा हैं। जब ओपी जिंदल स्कूल को सी बी एस ई राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता हेतु मेजबानी दी गई है। जहा छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यो के लगभग 300 प्रतिभागी छात्र प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का जौहर दिखाएंगे।वही आयोजन हेतु दो खेल मैदान बनाए गए है।जिसमे आयोजित प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी।प्रतियोगिता के शुभारंभ की विधिवत घोषणा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश नायक द्वारा की गई।वही कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ जिंदल प्रबंधन के सव्यसाची बंदोपाध्याय,प्रदीप मिश्रा सहित ओपी जिंदल स्कूल के समस्त शिक्षकगण सहित अन्य गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

नशीली व नकली दवाओं के खिलाफ का सघन अभियान, चार मेडिकल प्रतिष्ठानों की जांच

रायगढ़, 21 अगस्त 2026/ नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार नशीली एवं नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!