हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी और अपचारी बालक जूटमिल पुलिस की गिरफ्त में…..

spot_img
Must Read

तीन उत्पाती लड़के ठेले वाले से किये थे मारपीट, आरोपियों के एक साथी को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा गया है रिमांड पर…..

रायगढ़ । सायबर सेल/चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में आज दोपहर हत्या के प्रयास मामले के फरार दो आरोपियों को जूटमिल पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्टनगर बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया है, जिनमें एक आरोपित विधि के साथ संघर्षरत बालक है । आरोपियों द्वारा अपने साथी रितेन सारथी उर्फ खदरू सारथी निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी जूटमिल के साथ मिलकर 15 दिसंबर की देर रात्रि अपने मोहल्ले के गल्ला किराना का ठेला लगाने वाले संजय सोनवानी (24 साल) के साथ मारपीट कर संजय सोनवानी के गले पर लोहे के चापड़ से प्राण घातक प्रहार किया गया था । घटना की रिपोर्ट दूसरे दिन आहत संजय सोनवानी द्वारा लिखित आवेदन देकर पुलिस चौकी जूटमिल में आरोपियों के रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । 

जानकारी के मुताबिक करीब 8-9 माह पूर्व मिट्ठूमुडा सारथी मोहल्ला के कुछ लोग निगम कालोनी के ओ-ब्लाक में रह रहे हैं । आहत संजय सोनवानी और मोहल्लेवालों का कहना है कि उसमें खदरू सारथी व उसके साथी झगडेलू किस्म के हैं जो कालोनी में आये दिन शराब पीकर लोगों से झगडा विवाद करते हैं, माह दिसंबर में एक बार खदरू और उसके साथी शराब पीकर गंदी गंदी गाली गलौच कर रहे थे जिनकों संजय गाली गलौच करने से मना किया था तो झगडा विवाद किये थे । उसी रंजीश को लेकर दिनांक 15/12/22 के रात करीब 10.00 बजे तीनों गल्ला किराना दुकान ठेला के पास आकर झगडा, मारपीट करने लगे । गणेश सारथी एवं खदरू पकड़ लिये, उनका साथी (विधि के साथ संघर्षरत बालक) पीछे  से अचानक अपने हाथ में रखे ठोस हथियार (लोहे का चापड़) से गले में हमला कर चोट पहुंचाया, शोर मचाने से तीनों वहां से भाग गये । घटना के संबंध में तीनों आरोपियों पर धारा 307, 34 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में घटना के बाद फरार हुये तीनों आरोपियों की सघन पतासाजी की जा रही थी। 17 दिसंबर को फरार आरोपी रितेन सारथी उर्फ खदरू सारथी पिता जीवन सारथी उम्र 22 साल निवासी बजरंगपारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था । मारपीट में शामिल गणेश व एक अन्य आरोपी फरार थे । जूटमिल पुलिस फरार आरोपियों की सघन पतासाजी की जा रही थी कि आज दोनों आरोपियों को ट्रांसपोर्टनगर बस स्टैंड पर देखा गया । पुलिस टीम तत्काल दोनों को हिरासत में लिया गया । आरोपियों से पूछताछ कर मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़ जिसे आरोपियों द्वारा शासकीय अस्पताल के पीछे फेंक दिया गया था, खोजबिन कर जप्ती की गई है । आरोपी मनीष उर्फ गणेश सारथी पिता हरीश सारथी उम्र 24 साल निवासी निगम कालोनी बजरंगपारा जूटमिल एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय पेश किया गया है । आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल , प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशर, आरक्षक बनारसी सिदार, सत्यानंद यादव,  जितेंद्र दुबे, धनुर्जय बेहरा की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत – राष्ट्रीय एकता के संदेश से गूंजा रायगढ़

कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत – राष्ट्रीय एकता के संदेश से गूंजा रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह...

More Articles Like This