जामगांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फायनल में मुख्य अतिथि के रूप के शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक
विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर किया सम्मानित

spot_img
Must Read

रायगढ़- प्रतिवर्ष यहा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होता है।जिसमे मुझे आने का मौका मिलता है।क्षेत्र के लोगो द्वारा जामगांव कोलाईबहाल में मिनी स्टेडियम की मांग रखी गई थी जिसका निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम जामगांव कोलाईबहाल में युवा क्रिकेट समिति द्वारा आयोजित स्वर्गीय मोहम्मद राजा खान स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान कही गई।वही उन्होंने आगे बताया कि यहां आत्मानंद स्कूल की स्वीकृति भी प्रदान की गई।जिले के अंतिम छोर में यह ग्राम बसा हुआ है।जिसके विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।आयोजित प्रतियोगिता के फायनल में पहुंची ग्राम ननसिया व उमरिया की टीम का उत्कृष्ठ प्रदर्शन रहा।वही विधायक द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को बधाई देते हुए आयोजन समिति के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाए प्रदान की गई।

32 टीमों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
गौरतलब हो कि जामगांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक प्रकाश नायक के आगमन पर उनका आयोजन समिति एवम ग्रामवासियों द्वारा फूल माला,गाजे बाजे वl फटाखे के साथ आतिशी स्वागत करते हुए मंच तक लाया गया।2 जनवरी से आयोजित इस प्रतियोगिता में 32 टीमों ने हिस्सा लिया।जहा अपने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए ग्राम ननसिया व उमरिया की टीम फायनल में अपनी जगह बनाने कामयाब हुए।जहा दोनो के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत ननसिया की टीम द्वारा निर्धारित 12 ओवर में 156 रनो का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।जिसका पीछा करने उतरी उमरिया की टीम बमुश्किल 100 के आंकड़े तक भी नही पहुंच सकी।वही विधायक प्रकाश नायक द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार राशि व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।साथ ही आयोजन समिति को प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु बधाई दी गई।

आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधियो में प्रमुख रूप से भूमिसूता चौहान,,समारी सिदार,सुश्री शायरा बानो,मोहम्मद आहिल,सचिन बरेठ,गणेश अग्रवाल, रतन कन्हेर ,मोहम्मद अख्तर,संतोष चौहान,गजेंद्र पटेल,विपिन गुप्ता,अरुण तिवारी,विनोद अग्रवाल,प्रकाश अग्रवाल, उषा चौहान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवम् ग्रामिणजनों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत – राष्ट्रीय एकता के संदेश से गूंजा रायगढ़

कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत – राष्ट्रीय एकता के संदेश से गूंजा रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह...

More Articles Like This