राहुल गांधी ने संसद में हिंदुओं को हिसंक बताया था :- विकास केडिया

spot_img
Must Read

विकास केडिया ने दी कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव को सलाह..सवाल की बजाय माफी मांगे कांग्रेस

रायगढ़ :- भाजपा महामंत्री विकास केडिया ने शहर अध्यक्ष शाखा यादव को स्मरण कराते हुई कहा देश की सबसे बड़ी अदालत संसद में राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिसंक बताया था। हिंदू विरोधी मानसिकता की वजह से कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और शंकराचार्य की पैरवी कर भाजपा को हिंदू विरोधी निरूपित कर रही है। विकास केडिया ने कहा आजादी के बाद से नेहरू से लेकर इंदिरा राजीव गांधी मनमोहन सिंह ने वक्फ बोर्ड को मजबूत किया ताकि धर्म विशेष समुदाय को दूसरे की जमीन कब्जा करने का संविधानिक अधिकार मिले। मोदी सरकार ने वक्फ बोर्ड के पर काटते हुए उनके अधिकारों को संविधान के दायरे में लाया। राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस ने इसके मार्ग में न केवल अवरोध उत्पन्न किया बल्कि कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल कोर्ट बाबरी मस्जिद के पक्ष में खड़े नजर आए। रामसेतु के अस्तित्व को लेकर कोर्ट में हलफनामा यूपीए सरकार ने हलफनामा दिया। कांग्रेस ने हिंदुओं को हाशिए पर रखा और आज अपनी दुर्दशा के लिए कांग्रेस को हिंदू याद आ रहे है। गौ सेवा को लेकर लोकसभा का घेराव करने वाले साधु संतों पर तात्कालिक प्रधान मंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने गोलियां चलवाई।इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद देश भर में सिक्खों के साथ क्या सलूक किया गया यह देश आज भी नहीं भुला। भोपाल गैस कांड के आरोपी एंडरसन को रातों रात कांग्रेस मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने किस तरह भागने में मदद की यह ज़ख्म आज भी देश वासियों के दिलों में ताजा है। सत्तर सालों तक महिलाएं खुले में शौच जाती रही उनके शौचालय का अधिकार मोदी सरकार ने दिया। सात दशकों तक गरीबों के कच्चे मकान को पक्के मकानों में तब्दील करने का महान कार्य मोदी सरकार ने किया है। ग्यारहवें पायदान में खड़ी देश की अर्थव्यवस्था को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाकर मोदी जी में यह बताया कि यदि संकल्प पावन हो जनता उन्हें शक्ति प्रदान करती है। कांग्रेस हिंदुओं की पैरवी करने का ढोंग बंद करे और राहुल गांधी द्वारा संसद में हिंदुओं को हिसंक बताए जाने के मामले में जिला कांग्रेस अपना स्पष्टीकरण दे क्या कांग्रेस की नजर में हिंदू हिसंक है? शंकाराचार्य को स्नान से रोके जाने पर कांग्रेस द्वारा हिंदुओं को सनातन विरोधी बताया गया। इस झूठे आरोप पर जिला भाजपा में कांग्रेस पर सवालों का अंबार लगा दिया।पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल वर्तमान जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान छाया विधायक महेश साहू भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा के बयान के बाद महामंत्री विकास केडिया ने कांग्रेस को हिन्दू विरोधी मानसिकता की पार्टी निरूपित किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ के गांवों में बनेंगे खेल के मैदान, 9 पंचायतों के लिए 46 लाख स्वीकृत, ओपी चौधरी की पहल से युवाओं को मिलेगा मंच

रायगढ़:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तराशने में जुटी है। इसी...

More Articles Like This