उद्यानिकी विभाग के सहयोग से संतराम सिदार सब्जी की फसलों से कमा रहे लाखों रुपए…

spot_img
Must Read

रायगढ़ / जिले में उद्यानिकी विभाग के विभिन्न योजनाओं से कृषकों को लाभ पहुॅंच रहा है और जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। ग्राम – साल्हेओना में कृषक श्री संतराम सिदार पूर्व से परंपरागत धान की खेती करते आ रहे थे। सब्जी फसलों में धान से अधिक मुनाफा को देखते हुए सब्जी की खेती की ओर रुझान बढ़ा, परंतु सुरक्षा हेतु फंेसिंग की सुविधा नहीं थी। कृषक श्री संतराम सिदार उद्यान विभाग से संपर्क कर सामुदायिक फेंसिंग योजना का लाभ लेते हुए अपने खेत में फेंसिंग कराते हुए बाड़ी योजना अंतर्गत साग-सब्जी की खेती प्रारंभ की। वर्तमान में श्री संतराम अपने 1 एकड़ की भूमि में परवल, फूलगोभी व बरबट्टी की फसल ले रहे हैं। जिससे प्राप्त उपज को स्थानीय बाजार में विक्रय करते हुए अब तक 1 लाख रुपये की आमदनी अर्जित की है। कृषक ने बताया कि गत वर्ष राष्ट्रीय बागवानी मिशन से बैगन फसल हेतु 10,000/- रु. का अनुदान सीधे उनके खाते में प्राप्त हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार, जिला प्रशासन व उद्यानिकी विभाग को आभार व्यक्त किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This