spot_img
Friday, July 31, 2026

ग्राम धोबीनीपाली में आयोजित ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक

spot_img
Must Read

रायगढ़- विगत 3 वर्षो से आयोजन समिति के द्वारा ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का बेहतरीन आयोजन किया जा रहा है।जिसमे आयोजन की भव्यता लगातार बढ़ रही है।इस वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता का यह आयोजन मैट में संपन्न हो रहा है।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम पंचायत धोबीनीपाली में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण स्तर कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही गई।वही उन्होंने आगे बताया कि प्रतियोगिता में बाहर के भी प्रतिभावान खिलाड़ी शिरकत कर रहे है।जिनके बेहतर खेल का आनंद दर्शक एवम ग्रामीणजन उठा रहे है।उन्होंने लोगो को आश्वस्त करते हुए बताया कि एक विधायक होने के नाते आपको मुझसे जो भी कार्य हो बताए।मै आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर हु।वही उन्होंने सफल आयोजन एवम बेहतर खेल प्रदर्शन हेतु आयोजन समिति एवम प्रतियोगी टीमों को शुभकामनाए प्रदान की गई।
दर्शको में दिखा उत्साह
गौरतलब हो कि ग्राम धोबीनीपाली में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग एक दर्जन से अधिक टीमों ने शिरकत किया।वही इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विधायक प्रकाश नायक द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन में शामिल होने आए खिलाड़ियों का खेल कौशल देखने न केवल धोबीनीपाली बल्कि समूचे अंचल से खेलप्रेमी दर्शक पहुंचे थे।
इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से किशोर पटेल,नरेश साहू,अरुण शर्मा,गणपति पाणी,दिगम्बर नायक,गायत्री पटेल,देव प्रकाश पटेल, धरमपाल पटेल,कृष्णा,लोचन पटेल,अर्जुन,ओंकार पटेल,अर्जुन टोप्पो,चंचला पटेल,प्रेम साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवम् ग्रामिणजनो की उपस्थिति रही।
ग्राम पंचायत धोबनीपाली में आयोजित 2 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में दर्जन भर से अधिक टीमें शामिल हुई।जिसमे उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए ग्राम

Latest News

आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक, कहा—’प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना ही सफलता की पहचान’

नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयसीमा में विवेचना, संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित एफआईआर और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!