ग्राम धसकामुड़ा में छाल पुलिस लगाई चलित थाना…..

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

थाना प्रभारी छाल ग्रामवासियों को अपराधों से बचाव जानकारी देकर बोले “मिल जुलकर रहें”…..

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा व एसडीओपी खरसिया श्रीमती निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी छाल उप निरीक्षक बी.एस. डहरिया द्वारा थाने के स्टाफ के साथ आज दिनांक 03.01.2023 को ग्राम धसकामुड़ा में चलित थाना लगाया गया ।  गांव में चलित थाना लगाये जाने की जानकारी पर गांव की सरपंच श्रीमती धनकुंवर सिदार, उप सरपंच ठण्डाराम पटेल के साथ गांव के युवा, महिलायें व बुजुर्ग चौपाल में आये । थाना प्रभारी उपस्थित ग्रामवासियों को बताये कि वे उन्हें गांव की तथा उनकी समस्यांए बताये , जिस पर ग्राम प्रमुख की ओर से गांव के एक परिवार को समाज बहिष्कृत करने की शिकायत थाना प्रभारी के संज्ञान में आया जिसे लेकर गांव के प्रमुख लोगों से चर्चा कर थाना प्रभारी उन्हें एक साथ मिल जुलकर रहने की समझाइश दिया गया तथा इस संबंध में विधिक जानकारी दिये ।  चलित थाना में थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को वर्तमान में हो रहे सायबर ठगी के संबंध में जानकारी देकर उन्हें ऐसे ठगी से बचने  फैक कॉल पर बैंक, एटीएम की जानकारी नहीं देने तथा एटीएम का पासवर्ड किसी को नही बताने कहा गया । थाना प्रभारी द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देकर उनके नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने नहीं देने की समझाइश दिया गया तथा गांव में किसी प्रकार के अनैतिक कार्य अथवा बाहरी लोगों, फेरीवाले आदि की जानकारी शीघ्र थाने में देने कहा गया और उन्हें पुलिस सहायता के लिये थाना प्रभारी छाल, पुलिस कंट्रोल रूम एवं डॉयल 112 पर कॉल करने बताया गया । चलित थाने में थाना प्रभारी छाल उप निरीक्षक बी.एस. डहरिया के साथ प्रधान आरक्षक छबिलाल पटेल, आरक्षक गोविंद बनर्जी और हरेन्द्रपाल जगत चलित थाने में उपस्थित थे ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This