जिले के उद्योगों में स्थानीय बेरोजगारों के लिए रोजगार को लेकर विधानसभा में मुखर हुए विधायक प्रकाश नायक

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

मेडिकल कॉलेज में उपचार संयंत्र की भी मांगी विस्तृत जानकारी
रायगढ़ – जिले में फल फूल रहे उद्योगों द्वारा स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में हमेशा से ही मनमानी रवैया इख्तियार किया जाता रहा है। न ही इन स्थानीय बेरोजगारों को उधोगो में भर्ती सबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।और न ही स्थानीय होने के बावजूद कोई प्राथमिकता प्रदान की जाती है। ऐसे संवेदनशील मामले में विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधायक प्रकाश नायक द्वारा सदन का ध्यानाकर्षण कराते हुए वर्तमान में रायगढ़ जिले में स्थापित किए गए उधोगो की स्थलवार जानकारी सहित वहा स्थानीय बेरोजगारों को प्रदान किए गए रोजगार की उधोगवार जानकारी मांगी गई।

स्वास्थ्य सुविधाओ पर हुए गंभीर
गौरतलब हो कि जिले का मेडिकल कॉलेज लंबे समय से स्वास्थ्य संसाधनों की असुविधा से जूझता रहा है।जिसकी वजह से मरीजों को उपयुक्त उपचार का अभाव रहता है।जिले की स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ता दिलाने के मद्देनजर विधायक प्रकाश नायक द्वारा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जिले के मेडिकल कॉलेज में मरीजों के उपचार हेतु उपलब्ध मशीन उपकरण की जानकारी के साथ ही आवश्यक उपकरणों का ब्यौरा मांगते हुए उपकरणों की वर्तमान स्थिति की जानकारी अपने प्रश्न के माध्यम से मांगी गई।साथ ही मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों को लेकर हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत एवम रिक्त पदों की जानकारी के साथ रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में जवाब मांगा गया।
वही जिले में मिलावटी शराब बिक्री का मामला अक्सर सुर्खियों में रहता है।जिसे लेकर विधायक प्रकाश नायक ने मुखर होकर वर्ष 2018 से लेकर अब तक आबकारी विभाग द्वारा जिले में मिलावटी शराब बिक्री के संबंध में की गई शिकायते व उन पर की गई कारवाई को लेकर प्रश्न पूछे गए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This