नववर्ष पर आयोजित क्रिकेट फायनल में मैच में पहुंचे विभाष
विजयी टीम को बधाई देकर उप विजेता टीम के खेल को सराहा

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रायगढ़. / नववर्ष के अवसर पर शहर से लगे हुए ग्राम कलमी में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा के फायनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर का समिति के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर से लगे हुए ग्राम कलमी में प्रतिवर्ष होनें वाले क्रिकेट स्पर्धा में शहर की कई नामचीन टीम हिस्सा लेती है। इस बार 01 जनवरी को आयोजित फायनल मैच नावापाली सारंगढ़ व कलमी रायगढ़ के बीच फायनल खेला गया जिसमें कलमी टीम विजेता बनी। समलेश्वरी समिति के द्वारा कराये जा रहे इस क्रिकेट स्पर्धा में

शहर के युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। युवा नेता के क्रिकेट ग्राउंड पहुंचते ही उनके समर्थकों ने ऐतिहासिक रूप से उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात युवा नेता विभाष खिलाड़ियों से रूबरू होते होनें के बाद अपने संबोधन मंे कहा कि कलमी गांव से मुझे प्यार रहा है और मै हमेशा यहां आते जाते रहता हूं, यहां के अजय डनसेना के द्वारा हमेशा बेहतर कार्य किया जाते रहा है। यहां के समिति के अलावा महिला समितियों का कार्य भी सराहनीय है। इस गांव में आकर लगता है कि यह मेरा ही गांव है। इसलिये मै यहां हमेशा आता हूं।

युवा नेता विभाष ने पूरे ग्रामवासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए यह भी कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप लोगों के बीच आने का एक और अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही साथ युवा नेता विभाष ने विजयी टीम के शुभकानाएं देने के अलावा उपविजेता टीम का भी हौसला अफजाई किया। इसके पश्चात सभी लोगों ने जोरदार तालियों के साथ युवा नेता विभाष का अभिनंदन किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि में कोतरा रोड़ थाना प्रभारी गिरधारी साव थानेदार विशिष्ट अतिथि, सरपंच उपसरपंच, अजय डनसेना, पिंटू सिंह कार्यक्रम संयोजक, किरोड़ीमल नगर के संजय सिंह,संतोष साहनी विशिष्ट अतिथि, क्रांति गुप्ता जनपद सदस्य, विशिष्ट अतिथि के अलावा समलेश्वरी समिति के सदस्य के अलावा गांव के ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

सबसे चर्चित नेता हैं विभाष
यूं तो जिले में जिले में कई दिग्गज नेता हैं परंतु फायर ब्रांच युवा नेता के नाम से मशहूर विभाष सिंह ठाकुर की बात ही कुछ और है। चाहे शहर के गली मोहल्लों के आयोजन हो या फिर गांव-गांव में होनंे वाले धार्मिक, सांस्कृतिक या फिर खेल के आयोजन सर्वप्रथम प्रथम वहां विभाष को ही बतौर मुख्य अतिथि देखा जाता है। राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोग भी यह कहनें से नही चूकते कि गांव-गांव में चर्चित है विभाष।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This