पिता-पुत्र पर घर घुसकर मारपीट करने की शिकायत…..

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

चौकी जूटमिल में आरोपियों पर अजमानती धाराओं पर एफआईआर…..

तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर…..

रायगढ़ । कल दिनांक 29 12:20 22 को जूटमिल के गढ़उमरिया सावपारा में रहने वाले लेखराम साव (उम्र 39 वर्ष) पुलिस चौकी जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोहल्ले के प्रकाश साहू और उसके बेटे लिंगेश साहू उर्फ रिंकू तथा पुष्पक साहू उर्फ पिंटू मिलकर 28 दिसंबर की रात करीब 10:00 पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए लाठी, डंडा लेकर घर घुसकर गाली गलौज कर मारपीट किया गया है । पुलिस चौकी जूटमिल में आरोपियों के कृत्य पर आहत लेखराम साव के रिपोर्ट पर अजमानतीय धारा 458, 294, 506, 323, 34 आईपीसी के तहत कार्यवाही कर आहत लेखराम साव का मुलाहिजा कराया गया व घटना को लेकर गवाहों के बयान लेखबद्ध किये गये । गवाहों के बयान पर मामले में संलिप्त आरोपियों को पता तलाश कर आरोपी लिंगेश उर्फ रिंकू, पुष्पक उर्फ पिंटू तथा उसके पिता प्रकाश चंद्र साहू को हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ कर मारपीट में प्रयुक्त 1-1 डंडा जप्त कर आरोपी – (1) लिंगेश साहू उर्फ रिंकू पिता प्रकाश चंद्र साहू 29 साल (2) पुष्पक साहू उर्फ पिंटू पिता प्रकाश चंद साहू उम्र 25 साल (3) प्रकाश चंद्र साहू पिता स्वर्गीय चैतराम साहू उम्र 60 साल तीनों निवासी गढउमरिया सावपारा चौकी जूटमिल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This