जिले के प्रभारी सचिव श्री निरंजन दास रहे जिले के दौरे पर, धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


केंद्रों में व्यवथित स्टेकिंग और धान के जल्द उठाव के दिए निर्देश
उचित मूल्य दुकानों का भी किया निरीक्षण

रायगढ़, / जिले के प्रभारी सचिव श्री निरंजन दास आज एक दिवसीय प्रवास में रायगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने धान खरीदी केंद्रों और उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया। सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा भी इस दौरान साथ रहे।
श्री दास निरीक्षण के लिए बड़े भंडार के उपार्जन केन्द्र पहुंचे। यहां लक्ष्य के विरुद्ध खरीदी और उठाव की जानकारी ली। धान बेचने आए किसान मेहत्तर सिदार और जुगमती बाई से बात कर फीडबैक लिया। जुगमती बाई ने बताया कि उन्होंने आज 24 क्विंटल के करीब धान बेचा है। उन्होंने बताया कि यहां सुविधाजनक तरीके से उनके धान की तौलाई हो गई और टोकन भी आसानी से मिल गया था। श्री दास ने इस दौरान धान की तौलाई करा कर भी देखा। उन्होंने धान को स्टेकिंग में सुधार के निर्देश देते हुए धान के सुरक्षित रख-रखाव के लिए कहा। खाद्य अधिकारी को धान का जल्द उठाव करवाने के निर्देश भी उन्होंने दिए। श्री दास ने तेतला के उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर वहां भी खरीदी का जायजा लिया। उन्होंने समिति में अब तक हुई खरीदी और राइस मिलर्स द्वारा उठाव की जानकारी ली। बताया गया कि आज उठाव के लिए तीन गाडियां लगी थी, तेजी से उठाव करवाया जा रहा है।
श्री दास बड़े भंडार के उचित मूल्य दुकान के निरीक्षण पर भी पहुंचे। दुकान संचालित कर रही महिला समूह से इस माह के राशन उठाव की जानकारी ली। सदस्यों ने बताया कि 97 प्रतिशत उठाव हो चुका है तथा अगले माह जनवरी के लिए भंडारण भी हो चुका है। श्री दास ने यहां रखे स्टॉक का निरीक्षण कर पंजी से उसका मिलान किया तथा चावल, शक्कर व नमक के सैंपल भी देखे। उन्होंने पॉस मशीन के संचालन और पर्चियों के वितरण के बारे में भी जानकारी ली। सदस्यों ने बताया कि निकलने वाली दोनों पर्चियों का वितरण किया जाता है। उन्होंने तेतला के उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया। यहां पर भंडारित स्टॉक के साथ ही हितग्राहियों को सामग्री वितरण तथा शेष बची सामग्री का अगले माह में समायोजन के बारे में भी संचालकों से जानकारी ली।
इस मौके पर एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, उप पंजीयक सहकारिता श्री सी.एस.जायसवाल, खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह, डीएम नान श्री आदिनारायण, डीएमओ मार्कफेड श्री प्रवीण पैंकरा, अपेक्स बैंक नोडल ऑफिसर श्री सुनील सोढ़ी, फूड इंस्पेक्टर श्री अंजनी राव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This