वार्ड क्रमांक 27 में विधायक प्रकाश नायक की अगुवाई में शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने कांग्रेसियों में दिखी एकजुटता

रायगढ़ – वार्ड क्रमांक 27 में पार्षद उप चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा चुनाव कार्यालय उद्घाटन के उपरांत वार्ड में सघन जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया है।जहा शुक्रवार को विधायक प्रकाश नायक की अगुवाई में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रानी अशोक सोनी के पक्ष में मतदान करने अपील की गई।

कांग्रेस प्रत्याशी को मिल रहा भरपूर जनसमर्थन

गौरतलब हो कि जनसंपर्क का शुभारंभ वार्ड की पूर्व पार्षद स्वर्गीय संजना शर्मा के निवास से उनके चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान करते हुए किया गया।विदित हो कि वार्ड की पूर्व कांग्रेसी पार्षद स्वर्गीय संजना शर्मा वार्डवासियों के हितो को लेकर सदैव ही अग्रणी रहती थी।जिसकी वजह से लोगो के उनकी खासी लोकप्रियता थी।वही अब उनके निधन से खाली हुए पद पर दुबारा कांग्रेसी प्रत्याशी को जीत दिलाकर वार्ड में रुके हुए विकास कार्यों को गति दिलाने जनसंपर्क के दौरान कांग्रेसी पदाधिकारियों द्वारा लोगो को आश्वस्त किया जा रहा है।वही कांग्रेस के जनसंपर्क को लोगो का भरपूर जनसमर्थन मिलता नजर आ रहा है।



वार्ड क्रमांक 27 में कांग्रेस के आयोजित जनसंपर्क अभियान में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में जयंत ठेठवार,अनिल शुक्ला,दयाराम धुर्वे,शाखा यादव,विकास ठेठवार,वसीम खान,आरिफ हुसैन,रानी चौहान,पिंकी विमल यादव,लक्ष्मी साहू,यशोदा कश्यप,अरुणा मेश्राम, संजुक्ता सिंह,मदन महंत,अमृत काटजू,बाबा खान,सत्यप्रकाश शर्मा,राकेश तालुकदार,विनोद महेश, रत्थु जायसवाल,लक्ष्मण महिलाने,बसंतदास,मिंटू मसीद,सुजय राय, रामनंद्न यादव,विजय यादव,मीनू,राजकुमार मौर्य,सोनू पुरोहित सहित भारी संख्या में कांग्रेसीजन मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This