50 लीटर चोरी की डीजल के साथ आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने भेजा रिमांड…..

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । तमनार पुलिस ने बीते दिनों ग्राम करवाही स्थित अंबुजा  सीमेंट  कोल  माईन्स परिसर  में खड़े पोकलेन मशीन से डीजल चोरी करने वाले एक आरोपी से 50 लीटर चोरी की डीजल जप्त कर आरोपी को ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है ।

        घटना के संबंध में 26 दिसंबर को थाना तमनार में अंबुजा सीमेंट कोल माइंस, करवाही में मानव संसाधन ऑफिसर गोपाल स्वर्णकार के द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 25-26 दिसंबर की रात्रि माइंस में सुरक्षाकर्मी गस्त करने के दौरान पोकलेन से डीजल चोरी कर रहे एक व्यक्ति को पकडे जो अपना नाम सुंदर भीमा बताया । उसके साथ दो और लोग थे जो मौके से भाग गये है, जिनका नाम सुंदरलाल भीमा ने दुखभंजन देवता निवासी ग्राम मुड़ागांव और दूसरे वरुण सिदार निवासी ग्राम चितवाही बताया, रिपोर्टकर्ता गोपाल स्वर्णकार के आवेदन पर थाना तमनार में आरोपियों के विरुद्ध चोरी का अपराध (धारा 379,34 आईपीसी) के तहत दर्ज कर आरोपी सुंदर लाल भीमा से चोरी के संबंध में पूछताछ किया गया जो बताए कि घटना दिनांक को अपने साथी दुखभंजन देवता और वरूण सिदार के साथ पोकलेन मशीन की टंकी में पाइप लगाकर डीजल चोरी कर किये थे । आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ *50 लीटर डीजल कीमत ₹5,000 तथा एक 50 लीटर क्षमता वाला खाली जरकिन, एक प्लास्टिक पाइप जप्त* कर आरोपी को *सुंदर भीमा पिता संतराम भीमा उम्र 30 साल निवासी करवाही थाना तमनार जिला रायगढ़* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । फरार आरोपियों की पतासाजी के लिए थाना प्रभारी तमनार उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दबिश दिया जा रहा है, आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This