सेवानिवृत व्याख्याता अंतर्यामी चौधरी का निधन
शिक्षक संघों ने जताया शोक

spot_img
Must Read


रायगढ़ । शा.उ.मा.वि. कोतरा से सेवा निवृत हुए बालमगोड़ा तारापुर इत्यादि विद्यालयों में अपनी सेवा दे चुके हिंदी के व्याख्याता कुशल, दक्ष विषय विशेषज्ञ एवं साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के पथ प्रदर्शक बागवानी कृषि साज सज्जा में अग्रणी रहने वाले अंतर्यामी चौधरी (66वर्ष) का 25 दिसम्बर को निधन हो गया। विदित हो कि उनके पदस्थापना काल में कोतरा हायर सेकेंडरी स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ विद्यालय के रूप में उत्कृष्ट संस्था का सम्मान प्राप्त हुआ था। स्व.चौधरी शहीद नंदकुमार पटेल के साढु भाई एवं मंत्री उमेश पटेल के मौसा जी थे अपने पीछे वे पुत्री श्रीमती पुष्पा बसंत पटेल व प्रधानपाठक श्रीमती गौरी ललित पटेल तथा पुत्र एसईसीएल कोरबा में पदस्थ मृत्युंजय पटेल सहित धर्मपत्नी व नाती पोता से भरा पुरा परिवार रोता विलखता छोड़ गए । गृह ग्राम टेका में 26 दिसम्बर 2022 सोमवार को प्रातः काल उनके अंतिम यात्रा एवं दाह संस्कार में क्षेत्र के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि स्थानीय गणमान्य जन एवं उनके प्रिय जन परिजन भारी संख्या में उपस्थित थे ।अंतर्यामी चौधरी के निधन पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हैया चरण पटेल, एवं शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति ललित प्रकाश पटेरिया कुलसचिव (प्र.)प्रकाश कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य कोतरा लाम्पट जी, तारापुर के प्राचार्य विद्याचरण प्रसाद कालो दत्तक पुत्र शिक्षा योजना सहयोग अभियान के संचालक भरतलाल साहू विभिन्न शिक्षक संगठनों से भोजराम पटेल, नेतराम साहू , पूर्व सरपंच तारापुर मेदनी पटेल, सेवानिवृत्त शिक्षक कन्हैया पटेल गणेशराम पटेल सहित गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति व संगति के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This