spot_img
Friday, June 19, 2026

कोयला ट्रांसपोर्टिंग में प्रतिपर्धा को लेकर घरघोड़ा के कुडूमकेला में चाकूबाजी….

spot_img
Must Read

आरोपित आदतन बदमाश और उसके साथी पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज…..

फरार आरोपी चंदनि सिंह राजपूत को छाल क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ी #घरघोड़ा पुलिस…..

आरोपी चंदनि सिंह राजपूत के पास से मिला 1 देशी कट्टा, 3 राउंड #घरघोड़ा पुलिस पृथक से की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई…..

अपहरण, बलवा, मारपीट और शराब तस्करी का आरोपी रहा है गिरफ्तार आरोपी चंदन सिंह राजपूत

आरोपी का साथी घटना के बाद से है फरार, सरगर्मी से की जा रही पतासाजी…..

रायगढ़ । थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल के कोल ट्रांसपोर्टिंग के कार्य में आपसी प्रतिद्वंद्विता को लेकर थाना छाल क्षेत्र का आदतन बदमाश चंदन सिंह राजपूत उसके साथी बाबू नेपाली के साथ 22 दिसंबर के सुबह कोल ट्रेडिंग, ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े अनुप अग्रवाल को माइंस एरिया में काम नहीं करने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से अनूप अग्रवाल पर हत्या की नियत से वार किया बीच-बचाव में अनुप अग्रवाल के हाथ, उंगलियों में चोंटे आई थी । घटना को लेकर 22 दिसंबर को ही अनुप अग्रवाल द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर थाना घरघोड़ा में आरोपियों पर *अपराध क्रमांक 520/2022 धारा धारा 294,506,323,34 भा.द.वि.* के तहत अपराध आरोपियों पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर आहत अनुप अग्रवाल का प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट का पुनः क्यूरी कराए । प्राप्त क्यूरी रिपोर्ट के आधार पर मामले में *धारा 324, 307 आईपीसी* जोड़ा गया और आरोपियों की सघन पतासाजी की गई । दोनों अपने ठिकानों से फरार थे, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिये दबाव बनाकर इलाके में दबिश दिया जा रहा था कि इसी बीच आरोपी चंदन सिंह राजपूत के छाल क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी टीआई घरघोड़ा को मिली, तत्काल टीआई घरघोड़ा पुलिस टीम लेकर छाल में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिये । चंदनसिंह राजपूत पिता जयसिंह उम्र 34 वर्ष सा. कैलाश नगर एकता चौक दुर्ग हा.मु. ऐडु राजस्थान होटन के पास थाना छाल जिला रायगढ़ (छ.ग.)* ने अपने साथी बाबू नेपाली के साथ घटना को अंजाम देना और अपनी गाड़ियों को कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए पहले कतार में लगाने के नाम पर हुए विवाद में अनुप अग्रवाल कुडेकेला थाना छाल पर चाकू से प्राणघातक हमला करना कबूल किया । आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया है । आरोपी चंदन सिंह राजपूत के सोशल मीडिया में रिवाल्वर के साथ पोस्ट किये गये फोटो के संबंध में कड़ी पूछताछ किया गया । आरोपी के कब्जे से *एक देशी कट्टा मय मैंगजीन में लगे 03 राउंड* मिला है, जिस संबंध में पृथक से आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी लिए जाने पर जानकारी मिली है कि आरोपी पर वर्ष 2018 में छाल पुलिस आरोपी चंदन सिंह राजपूत को बलवा सहित अपहरण तथा वर्ष 2022 में मारपीट के अपराध में चालान किया गया है । खरसिया पुलिस द्वारा आरोपी चंदन सिंह राजपूत पर रंगदारी, मारपीट के आधा दर्जन अपराधों के साथ प्रतिबंधक कार्यवाही किया गया है । वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को वर्ष 2019 में अवैध शराब तस्करी मामले में कार्यवाही कर चालान किया गया है। 
आरोपी की विभिन्न थानों में आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए आरोपी पर पृथक से *धारा 110 सीआरपीसी* के तहत कार्यवाही की जा रही है । घटना के बाद से फरार आरोपी राजू नेपाली के संबंध में मिल रही जानकारियों पर पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है , जल्द आरोपी पुलिस हिरासत में होगा । एसपी श्री अभिषेक मीना एवं एएसपी रायगढ़ श्री संजय महादेवा के कुशल दिशा निर्देशन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में घरघोड़ा टीआई हर्षवर्धन सिंह बैस के हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।
Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!