जशपुर में 1200 से अधिक शिक्षकों को मिलेगा पदोन्नति का लाभ

spot_img
Must Read

” कलेक्टर ने पूरी पारदर्शिता बरतने के दिऐ कड़े निर्देश “

जशपुर.23 दिसंबर.(रमेश शर्मा)

जशपुर जिले में 1200 से अधिक सहायक शिक्षकों की पदोन्नति में पूरी पारदर्शिता रखने के लिए कलेक्टर रवि मित्तल ने छै अधिकारियों की चयन समिति का गठन किया है.

जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी का कहना है कि पात्रता रखने वाले शिक्षकों के दस्तावेजों का निरीक्षण के बाद उसी दिन पदोन्नति पत्र के साथ संबंधित स्कूल में पदस्थापना का आदेश भी जारी कर दिया जा रहा है.

 पदोन्नति की प्रक्रिया के लिए सीसीटीवी कैमरे तथा नई तकनीकी से कार्य किया जा रहा है. सभी पात्रता रखने शिक्षकों की सूची का प्रकाशन कराया गया है. इसी के आधार पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र यादव के मार्ग दर्शन में कार्य किया जा रहा है.

जिला प्रशासन द्वारा शिक्षकों की पदोन्नति के लिए इस साफ सुथरी प्रक्रिया पर काम किऐ जाने से सभी शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर की है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन…लोक शांति भंग करने वाले 7...

रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर की कार्रवाई रायगढ़,...

More Articles Like This