वार्ड नंबर 27 उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए कांटे की टक्कर…दोनों ही पार्टियों ने दमदार उम्मीदवार का किया चयन…

spot_img
Must Read

रायगढ़ / रायगढ़ शहर के वार्ड नंबर 27 में उपचुनाव होने जा रहा है। लगभग साल भर पहले पार्षद संजना शर्मा की असामयिक मृत्यु से यह पद खाली हो गया था। जो आगामी 9 जनवरी को उप चुनाव होने वाले हैं।

इस चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अपने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। जहां भाजपा से सरिता राजेंद्र ठाकुर प्रत्याशी होंगी, तो वही कांग्रेस से रानी अशोक सोनी उम्मीदवार होंगी। मंगलवार को भाजपा ने अपने प्रत्याशी का नाम घोषित किया था। गौरतलब हो कि बुधवार की शाम को कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए।

पहले से ही वार्ड नंबर 27 हॉट सीट मानी जाती है। क्योंकि संजना शर्मा एक धाकड़ पार्षद थी। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इस चुनाव को जीतने के लिए साम दाम दंड भेद का उपयोग करेगी। ताकि अपनी जगह बना सके, दोनों ही पार्टियों ने उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। दोनों के नामों पर कई कयास भी लगाए जा रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन…लोक शांति भंग करने वाले 7...

रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर की कार्रवाई रायगढ़,...

More Articles Like This