रायपुर रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में बिलासपुर की टीम को हराकर रायगढ़ नगर निगम बनी विजेता

spot_img
Must Read

पार्षद प्रभात साहू के कप्तानी में नारायण पटेल ने मारा छक्का तो रंजू संजय रहे मैन ऑफ द मैच

रायगढ़ / नगर पालिक निगम रायपुर के रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में रायगढ़ नगर निगम से पहुंचे खिलाडी जनप्रतिनिधि पार्षद प्रभात साहू के कप्तानी में बिलासपुर की टीम को हराकर विजेता बने, वही कल भिलाई के साथ मैच खेलेंगे।
रायगढ़ टीम 6.3 ओवर में विजेता बनी जिसमे 9 विकेट से पार्षद नारायण पटेल ने छक्का मार कर जीत दिलाई तो रंजू संजय मैन ऑफ द मैच रहे।जनप्रतिनिधियों के उत्साहवर्धन हेतु जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकर एवं महामंत्री विकास शर्मा भी बिलासपुर स्टेडियम पहुँचे।
महापौर जानकी काट्जू के नेतृत्व में पार्षद,एल्डरमैन रविवार को रायपुर पहुँचे,नगर पालिक निगम के रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन दिसंबर 2022 में अपना प्रदर्शन कर रहे ही।इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम भाग ले रहे है।महापौर जानकी काट्जू के मार्गदर्शन में टीम तैयार की गई है जिसमे धुंआधार बल्लेबाज और बैट्समैन को शामिल किया गया है,यहाँ से केवल जनप्रतिनिधियो की टीम गई है।सभी जनप्रतिनिधि रविवार को रायपुर नेताजी सुभाष स्टेडियम पहुँच कर पार्षद प्रभात साहू के कप्तानी में
बिलासपुर के साथ मैच खेले जिसमे मुक्ति नाथ ने 25 रन 2 विकेट,रंजू संजय 40 रन एक विकेट,नारायण पटेल ने 9 रन 4 विकेट लिये।बिलासपुर टीम का कुल स्कोर 86 रन रहा,वही रायगढ़ टीम 6.3 ओवर में विजेता बनी 9 विकेट से नारायण पटेल ने छक्का मार कर जीत दिलाई तो
रंजू संजय मैन ऑफ द मैच रहे,कल का मैच दोपहर 3:00 बजे भिलाई के साथ होगा। जनप्रतिनिधियों के उत्साहवर्धन हेतु जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकर एवं महामंत्री विकास शर्मा भी बिलासपुर स्टेडियम पहुँचे।
खिलाड़ियों में अमृत काट्जू,नारायण पटेल,प्रभात साहू,मुक्तिनाथ,वसीम खान,विनोद महेश,आरिफ हुसैन,लक्ष्मीनारायण साहू,मोहम्मद नवाब,रंजू,गौतम महापात्रे,बिज्जु ठाकुर,सलीम नियारिया,संजय देवांगन,दयाराम ध्रुवे,श्यामलाल साहू,अशोक यादव,संजय चौहान,राकेश तालुकदार शामिल है

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन…लोक शांति भंग करने वाले 7...

रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर की कार्रवाई रायगढ़,...

More Articles Like This