मधुर दोहे व गुदरुम – गुदरुम के धुन संग झूमेंगे अहीर बंधु… दो दिवसीय मड़ाई महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रायगढ़ / शहर में विगत तीन दशक से यादव समाज के बधुंगण यादगार ऐतिहासिक मड़ई महोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं। जिसकी ख्याति पूरे प्रदेश में रहती है। इसी सामाजिक गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए आज 17 व 18 दिसंबर को दो दिवसीय भव्य 27 वां मड़ई महोत्सव का आयोजन शहर के रामलीला मैदान में यादव समाज कल्याण समिति के सदस्यगण कर रहे हैं। । कार्यक्रम के संदर्भ में आज शाम होटल जानकी वाटिका में मीडिया से मुखातिब होते हुए यादव मड़ई महोत्सव समिति के अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि लोक कला एवं हमारी प्राचीन संस्कृति की परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए। इस बार भी विशिष्टगणों की विशेष उपस्थिति में 27 वॉं यादव शौर्य नृत्य मड़ई महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नृत्य टीम में अन्य जिले जिनमें बस्तर के कलाकार भी भाग लेंगे। इस बार 17 टीम के कलाकार अपनी मनभावन प्रस्तुति देंगे।वहीं कलाकारों के लिए रहने व खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई है। वहीं आयोजन को नव्यता व भव्यता देने में हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस महोत्सव के अंतर्गत हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विशेष रूप से फोकस किया जाएगा।
विजयी टीम के सदस्यों को मिलेगा पुरस्कार – यादव मड़ई महोत्सव समिति के संयोजक अशोक यादव व सचिव विकास ठेठवार ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत पहले दिन बच्चों के लिए खास सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आज रामलीला मैदान में होगा। वहीं दूसरे दिन शौर्य नृत्य महोत्सव में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टीम के सदस्यों को प्रथम पुरस्कार के लिए 15000 रु व रनिंग शील्ड, द्वितीय पुरस्कार 12000रु रनिंग शील्ड, तृतीय पुरस्कार 7000रु,रनिंग शील्ड, चौथा पुरस्कार 5000 रु व रनिंग शील्ड, पांचवा पुरस्कार 3000रु व रनिंग शील्ड, छठवां 2000 रु व रनिंग शील्ड व सातवां पुरस्कार 1000 रु, एवं रनिंग शील्ड का पुरस्कार व सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक मंडली को 1000 रुपये विशिष्टगणों के सानिध्य में दिया जाएगा।
युथ व महिलाओं में बढ़ी है अभिरुचि – यादव मड़ई महोत्सव समिति की महिला सांस्कृतिक प्रमुख श्रीमती संगीता यादव ने कहा कि हर्ष की बात है कि हमारे यादव समाज के युथ और महिलाएँ भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में अब विशेष अभिरुचि लेने लगी हैं। इससे समाज की संस्कृति व परंपरा को भी समझेंगे जिससे समाज की गरिमा व पहचान भी बरकरार रहेगी। आज महोत्सव के अंतर्गत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान में होगा जिसमें समाज के बच्चे व महिलाएं हमारे छत्तीसगढ़ संस्कृति पर मनभावन प्रस्तुति देंगे।
भव्यता देने में जुटे सदस्यगण – 27 वां मड़ई महोत्सव के आयोजन को भव्यता देने में अध्यक्ष शाखा यादव, सचिव विकास ठेठवार, गोपाल यादव, शिव कुमार यादव, संतोष यादव श्रीपाल यादव ,लालचंद यादव, गणेश यादव, आलेख यादव ,राम यादव, संतोष यादव ,गोपाल यादव, आशीष यादव, दिनेश यादव ,वीर सिंह सागर यादव यादव ,रामकुमार यादव, बेडूधर यादव ,सागर यादव, अजय यादव, कैलाश यादव, वीरसिंग यादव, सरोज यादव, शत्रुघ्न यादव, राजनाथ यादव, खोपेंद्र यादव, मुकेश यादव, श्रीमती संगीता यादव सांस्कृतिक प्रभारी, ममता यादव ,चमेली यादव, नीरू यादव, शारदा यादव, दुलारी बाई यादव, छाया यादव ,धनेश्वरी यादव, नीलू यादव अशोक यादव,एस डी यादव
सहित समाज के अनेक सदस्यगण भव्यता देने में जुटे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दस हजार करोड़ के विकास पर उमेश पटेल की चुटकी, ओपी चौधरी का मुस्कुराता जवाब

दस हजार करोड़ के विकास पर उमेश पटेल की चुटकी, ओपी चौधरी का मुस्कुराता जवाब विपक्ष ने उठाया सवाल, वित्त...

More Articles Like This