जिले के विभिन्न क्षेत्रों के संस्थान, संगठनों व नियोजकों से मंडल संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे शफी अहमद

spot_img
Must Read

श्रमिकहीत में कार्य कर रहे संस्थानो का होगा प्रोत्साहन

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद के रायगढ़ जिले के दौरा कार्यक्रम के दौरान सर्किट हाऊस भवन में 9 दिसंबर शुक्रवार को रात 8 बजे जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा श्रम कल्याण मंडल के संस्थान, संगठनों व नियोजकों और श्रमिकों की उपस्थिति में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्व विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इसी कड़ी में जिला कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने रायगढ़ जिले के श्रम कल्याण मंडल से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों के संस्थान, संगठनों व नियोजकों को 9 दिसंबर शुक्रवार को सर्किट हाऊस भवन में उपस्थित होने का आग्रह किया है वहीं उन्होंने कहा की श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में श्रम कल्याण मंडल द्वारा जो भी समस्याएं हैं उनका निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा, वहीं जिले के संस्थान, संगठनों व नियोजकों और उनसे जुड़े लोगों की परेशानियों का समाधान भी किया जाएगा।

अनिल शुक्ला ने बताया की “श्रम कल्याण मंडल जिला रायगढ़ द्वारा मंडल से संबंधित 1171 लोगों को नोटिस दिया गया था। जिसके बाद 444 लोगों ने श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत अपना पंजीयन कराया है। वहीं नोटिस के विरूद्ध 727 लोगों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है जिन्हें आगे भी श्रम कल्याण मंडल द्वारा नोटिस जारी किया जा रहा।

अभी तक श्रम कल्याण मंडल द्वारा जिन लोगों को नोटिस जारी की गई थी, उससे 444 संस्थाओ के पंजीयन से अब तक श्रमिकहीत में 72,41,280 अभिदाय राशि प्राप्त हुई हैं।
रायगढ़ ज़िले में श्रम कल्याण मंडल में 860 संस्थान पंजीकृत हैं वहीं जिन्होंने पंजीयन नहीं कराया उन्हें आगे भी पंजीयन कराने हेतु नोटिस जारी किया जाएगा
इसीक्रम में नियोजको को आ रही समस्या के निदान के लिए मंडल के अध्यक्ष श्री शफ़ी अहमद जी से रात 8 बजे ज़िला कांग्रेस के माध्यम से आपसी चर्चा एवं सुझाव व समाधान हेतु सर्किट हाउस में बैठक रखी गई है
अतः जो भी संस्था व्यक्ति उपरोक्त नोटिस के विषय में कोई जानकारी चाहता है अथवा नोटिस से किसी प्रकार की समस्या में है तो वे सभी सर्किट हाउस में उपस्थित होकर माननीय अध्यक्ष जी से प्रत्यक्ष चर्चा कर समाधान कर सकता है

श्रम कल्याण मंडल से मिली जानकारी अनुसार श्रमिक हीत में अभी वर्तमान में श्रम कल्याण मंडल में कुल 58832 श्रमिक पंजीकृत हैं।

श्रम कल्याण मंडल में श्रमिकहीत को दरकिनार करने वाले ज़िले के 30 संस्थाओ पर श्रम निधी अधिनियम के तहत श्रम न्यायालय में केस लगाया गया है और ऐसे संस्थाओ पर कार्रवाई की जा रही है।
तथा संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन व हीत में अग्रणी संस्थाओ को श्रम विभाग द्वारा प्रोत्साहित भी किया जाना इस दौरे में शामिल किया गया है

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This