ग्राम पंचायत जामगांव में विधायक प्रकाश के हाथो धान खरीदी कार्य का शुभारंभ

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

877 किसानों को मिलेगा लाभ,स्थल अभाव की परेशानी होगी दूर

रायगढ़ – आप लोगो की मांग के अनुरूप ग्राम पंचायत जामगांव में नए धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है।जिसमे आपको पहले से अधिक धान रखने का स्थल मिल सकेगा।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम पंचायत जामगाँव में नवीन धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही गई।वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार द्वारा लगातार किसानों को उन्नत करने का कार्य

किया जा रहा है।वर्तमान में जहा पड़ोसी राज्य उड़ीसा में धान खरीदी की कीमत दो हजार चालीस रुपए है।तो वही हमारे प्रदेश में 26 सौ चालीस रुपए की दर से धान खरीदी की जा रही है।।प्रदेश शासन जहा भूमिहीन कृषकों को प्रतिवर्ष 7 हजार रुपए की राशि मुहैया करा रही है। तो वही युवा मितान क्लब के माध्यम विभिन्न सांस्कृतिक व खेलो के आयोजन हेतु 1 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा रही है।प्रदेश शासन का हमेशा ही प्रयास रहा है कि योजनाओं के माध्यम से गांव के गरीब,युवा किसान व महिलाओ की जेब में पैसा जाए और वे आगे बढ़े।

15 गांव के 877 किसानों को मिलेगा लाभ

गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत जामगांव में पूर्व संचालित धान खरीदी केंद्र में स्थल अभाव की वजह से सैकड़ों कृषकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।साथ ही नाली निकासी की समस्या खरीदी केंद्र में जलभराव की स्थिति भी निर्मित करती थी।जिसे लेकर नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने ग्रामीणों द्वारा विधायक प्रकाश नायक के समक्ष निवेदन किया गया था। जिस पर विधायक द्वारा गंभीरता दिखाते हुए उपपंजीयक को पत्र लिखा गया था। जिस पर विभाग द्वारा त्वरित कारवाई की गई। बताना लाजमी होगा कि नए धान खरीदी केंद्र में ग्राम पंचायत अंतर्गत शामिल 15 ग्रामों के 877 किसान लाभान्वित हो सकेंगे। वही नवीन खरीदी केंद्र के खुलने से ग्राम पंचायत के किसानों में उत्साह देखते ही बन रहा था। जहा उन्होंने स्वेच्छा दान करते हुए 5 चबूतरे का निर्माण भी करवाया गया है।

आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधियों में वासुदेव प्रधान, पंचानन मिश्रा,मोहम्मद अख्तर,जगदीश गुप्ता,अभित गुप्ता,बोधराम गुप्ता,ऋषिकेश,विनोद चौधरी,भागीरथी यादव,विराट,राजकुमार,भीम गुप्ता,हेमसागर,प्रह्लाद ,कैलाश पंडा,अनवर,महेश गुप्ता,भास्कर राणा,प्रफुल गुप्ता,रवि प्रकाश गुप्ता,दीनबंधु सुरेश यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी नवा...

More Articles Like This