विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवार के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चे आज कलेक्टर बंगला के बने अतिथि

spot_img
Must Read

जशपुर. 23 नवंबर (रमेश शर्मा)

  जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवार के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चे आज एक दिवसीय भ्रमण पर कलेक्टर बंगला और जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे. इन अतिथि बच्चों ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी जिज्ञाशा शांत की. 

इन बच्चों के सवालों पर अधिकारियों ने बेहद सरलता से जवाब दिऐ. और हंसी मजाक के भी पल आते रहे.

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने अपने बंगले में इन अतिथि बच्चों के लिए खेल गतिविधियों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए थे.

यंहा पर पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर और जिला पंचायत के CEO जितेन्द्र यादव ने भी अतिथि बच्चों के साथ सयम व्यतीत किया।

अतिथि बच्चों को कलेक्टर बंगला में टॉफी, किताबे, खेल सामग्री भी भेंट की गई. बीओ/ कलेक्टर ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अपने आस-पास के वातावरण को भी

समझना बेहतद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को सफलता का टीप देते हुए बताया कि किसी भी कार्य में सफल होने के लिए कार्ययोजना और रणनीति बनाकर ही आगे बढ़े। पढ़ाई में एक-दूसरे का सहायता जरूर करें और दूसरे का सहयोग करने के लिए भी पीछे न हटें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के क्षेत्र में अपने शिक्षकों, अपने सीनियर छात्रों से भी अनुभव लेते रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल से दिमाग तेज और शरीर फीट होता है। खेल के लिए एक-दूसरे का सहभागिता होना जरूरी है।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, शिक्षकगण भी उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

गरबा की थाप पर झूमेगा रायगढ़, 14 अक्टूबर को रेड क्वीन में सजेगी मेगा डांडिया नाइट

लायंस क्लब एवं दिव्य शक्ति की संयुक्त पहल संगीत, डांडिया, गरबा, फन, प्राइज और स्वाद का होगा शानदार संगम रायगढ़।...

More Articles Like This