वार्ड पार्षद के नेतृत्व में मितानिन दीदियों को किया गया सम्मानित आम नागरिक और स्वास्थ्य विभाग के बीच के माध्यम है मितानिन दीदी-अनुपमा शाखा यादव

spot_img
Must Read

रायगढ़ / वार्ड क्रमांक 14 में वार्ड पार्षद अनुपमा शाखा यादव के नेतृत्व में मितानिन दिवस के उपलक्ष्य पर क्षेत्र के मितानिनों का श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया।जहा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ,जाति राम यादव,डॉक्टर बी गोपाल, गणेश यादव,सागर यादव ,दिनेश यादव मितानिन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मितानिन दिवस पर वार्ड पार्षद अनुपमा शाखा यादव के नेतृत्व में कृष्णा भवन में गौरवपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मितामिन केसर सैनी, निर्मला पटवा ,अंजली ठाकुर,अंजना केरकेट्टा को पार्षद अनुपमा यादव ने पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए उपहार भेंट किया और सभी को शुभकामनाये दी। मितानिनों ने भी अभिवादन करते हुए आभार ब्यक्त किया।
वार्ड पार्षद अनुपमा यादव ने बताया कि मितानिन आम नागरिक एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच के सशक्त माध्यम और कड़ी होते हैं जिनके योगदान से क्षेत्र के निवासी स्वास्थ्य लाभ लेते हैं,वही विगत वर्ष कोरोनकाल में भी इन मितानिन दीदियों ने कोरोना वारियर्स की तरह कार्य किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

गरबा की थाप पर झूमेगा रायगढ़, 14 अक्टूबर को रेड क्वीन में सजेगी मेगा डांडिया नाइट

लायंस क्लब एवं दिव्य शक्ति की संयुक्त पहल संगीत, डांडिया, गरबा, फन, प्राइज और स्वाद का होगा शानदार संगम रायगढ़।...

More Articles Like This