सड़क निर्माण में लापरवाही पर एसडीओ पीडब्ल्यूडी धरमजयगढ़ और ठेकेदार को कलेक्टर रानू साहू ने जारी किया नोटिस

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा सड़क निर्माण कार्य में लाए तेजी

रायगढ़, / कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में चल रहे है विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली एवं काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती साहू ने घरघोड़ा-लैलूंगा मार्ग के निर्माण एवं मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने के कारण अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग धरमजयगढ़ श्री एस.बरवा एवं संबंधित ठेकेदार मेसर्स मनोज कुमार केडिया सारंगढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी, एडीबी एवं सड़क निर्माण में संलग्न विभागीय आधिकारी तथा ठेकेदार उपस्थित थे।
         बैठक में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समीक्षा के दौरान पालीघाट से तमनार में निर्माणाधीन सड़क की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। ठेकेदार द्वारा बताया गया कि प्राथमिक कार्य पूर्ण हो चुके है जल्द ही आगे का काम प्रारंभ कर दिए जायेगा। इसी प्रकार छाल से घरघोड़ा मार्ग निर्माण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं काम में संलग्न टीम की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार घरघोड़ा से धरमजयगढ़, धरमजयगढ़ से हाटी, छाल से घरघोड़ा, रायगढ़ से पूंजीपथरा जैसे जिले के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लोगों की आवाजाही में हो रही दिक्कतों को देखते हुए सड़क निर्माण कार्याे में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान ठेकेदारों ने टै्रफिक व आवाजाही के कारण कार्य प्रभावित होने की समस्या से अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने ईई पीडब्ल्यूडी को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे स्थानों में जाकर निरीक्षण करें एवं आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करवायें। इसी प्रकार जिन स्थानों में ट्रैफिक के कारण सड़क निर्माण प्रभावित हो रहा है वहां पुलिस से समन्वय से पर्याप्त व्यवस्था करवाने की बात कही, ताकि सड़क निर्माण कार्य बिना रूकावट किया जा सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This