कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाई गई नेहरू जी की जयंती

spot_img
Must Read


रायगढ़ –
आज जिला कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं .जवाहर लाल नेहरू जी जयंती के कार्यक्रम गरिमामयी वातावरण में मनाया गया जहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला व प्रभारी महामन्त्री शाखा यादब में उपस्थित कांग्रेस जनों के साथ नेहरू जी की स्मृति चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात इंदिरा गांधी स्कूल में जाकर वहां अध्यनरत बालिकाओं को चॉकलेट वितरित किये गए। अनिल शुक्ला ने उन्हें याद करते हुए बताया कि आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री और बच्चों के प्यारे चाचा पंडित जवाहर लाल नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे , जिन्होंने गुलाम भारत को अंग्रेजो के चंगुल से आजाद करवाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने मोटिवेशनल कोट्स में बच्चों के लिए कहा बच्चे बगीचे की एक कली की तरह होते हैं जिन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत होती है क्योंकि वे देश का भविष्य और कल के नागरिक है। उनके अन्य बहुत से मार्गदर्शक विचारों को आत्मसात किये जाने की देश के प्रत्येक नागरिक को जरूरत है उन्होंने यह भी कहा कि जो पुस्तकें हमें सोचने के लिए विवश करती हैं, वे हमारी सबसे अच्छी सहायक है।उनकी यह प्रेरणा से भी चमे बड़ी सीख मिलती है कि
एक महान कार्य में लगन और कुशल पूर्वक काम करने पर भी, हमें भले ही उससे तुरंत पहचान न मिले, पर हम अंतत सफल जरूर होते है। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों को प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव ने भी संबोधित करते हुए व स्व.पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि वे देश के प्रथम प्रधानमंत्री व आधुनिक भारत के निर्माता थे उनके किये गए रचनात्मक ,सृजनात्मक और निर्माणात्मक कार्यों को हम सभी भारत वासी सदियों तक याद रखेंगे और उनके मार्गदर्शन का अनुशरण करते रहेंगे।
आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल शुक्ला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मदन महंत व विकास ठेठवार, रामलाल पटेल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रायगढ़ ग्रामीण ,प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव, चौहान अध्यक्ष महिला कांग्रेस, अशरफ खान,नारायण घोरे, शेख ताजीम, संतोष चौहान, उपेंद्र सिंह , संदीप अग्रवाल, विनोद कपूर,सत्यप्रकाश शर्मा ,नरेश जायसवाल,रवि सावरिया, शयमलाल सारथी, गणेश घोरे , बीरू गुप्ता, गौरांग अधिकारी शारदा सिंह गहलोत,रानू बोहिदार ,किरण बरेठ,गीता नायक,उर्मिला लकड़ा, वीनू बेगम, राजेश कछवाहा,सोनू पुरोहित,गोरेलाल बरेठ, दुष्यंत देवांगन,घासीदास महंत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक़्ता विनोद कपूर ने दी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This