दरोगापारा से स्कूटी चोरी करने वाले आरोपी को वाहन चोरी रिपोर्ट के दूसरे ही दिन ढूंढ निकाली कोतवाली पुलिस……

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

आरोपी से चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद कर भेजा गया रिमांड पर…..

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा व नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर कोतवाली पुलिस मुखबीर सक्रिय कर दुपहिया वाहन चोरी करने वालों पर निगाह रखे हुए हैं । इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को आज सुबह मुखबीर सूचना दिया कि केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति एक्टिवा स्कुटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है जिसके पास वाहन के कागजात नहीं है, थाना प्रभारी के  निर्देशन पर तत्काल थाना कोतवाली से प्रधान आरक्षक  दिग्विजय दास वैष्णव के हमराह आरक्षक विनोज लकड़ा मौके पर जाकर एक्टिवा स्कूटी बेचने वाले से पूछताछ, तस्दीक किया गया, पूछताछ पर व्यक्ति अपना नाम निरंजन सेठ उर्फ बांगू निवासी रेलवे कॉलोनी का रहने वाला बताया, संदेही कड़ी पूछताछ में उसके कब्जे की स्कूटी को दरोगापारा से 8 नवंबर की रात्रि चोरी करना बताया । उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में कल थाना कोतवाली में दरोगापारा टिकरापारा में रहने वाले संघप्रिय कर (उम्र 29 साल) द्वारा घर के सामने से 8 नवंबर की रात करीब 9-10 बजे के बीच स्कूटी एक्टिवा क्रमांक CG13 U-2746 के चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी पर वाहन चोरी का अपराध दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर मुखबिर तैनात कर रखा गया था जिसमें कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है । आरोपी निरंजन सेठ उर्फ बांगू पिता स्वर्गीय प्रबोधचंद्र उम्र 38 साल निवासी 90/ 3 बालू गोदाम के सामने रेलवे कॉलोनी रायगढ़, स्थाई मकान 624/ए जोन-1 भिलाई चरोदा जिला दुर्ग से एक्टिवा क्रमांक CG13 U2746 कीमती 40,000/रूपये का जप्त कर आरोपी को वाहन चोरी के अपराध में सीजीएम कोर्ट न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में माल-मुल्जिम पतासाजी में प्रधान आरक्षक दिग्विजय दास वैष्णव, आरक्षक विनोज लकड़ा की प्रमुख भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This