एनएसएस सिखाती है नि:स्वार्थ सेवा का भाव – भोजराम पटेल

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


कुसमुरा कालेज में एनएसएस स्वयंसेवकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

जिला संगठक ने वालेन्टीयर्स को दी अहम जानकारी
रायगढ़ । शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई नवीन शासकीय महाविद्यालय कुसमुरा (रायगढ़ ) में 12 नवंबर शनिवार को महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एम.एल. पटेल की अध्यक्षता में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल की विशेष उपस्थिति रही । कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एम एल पटेल एवं मुख्य वक्ता भोजराम पटेल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात गुंजा पटेल एवं मनीषा सिदार द्वारा स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.एम.एल. पटेल ने मुख्य वक्ता भोजराम पटेल के व्यक्तित्व एवं उनके उपलब्धियों के बारे में संक्षेप में बताते हुए स्वयंसेवकों से परिचय कराया तथा उनका महाविद्यालय के रासेयो उन्मुखीकरण कार्यक्रम में स्वागत किया प्राचार्य श्री पटेल ने स्वयं सेवकों से राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं उसकी भूमिका के बारे मे जानकारी दी उन्होने बताया कि रायगढ़ जिला के चुनिंदा महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयां हैं जिसमें हमारा कॉलेज भी शामिल है जो हमारे लिए गर्व का विषय है । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला संगठक रायगढ़ भोजराम पटेल ने एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में उपस्थित छात्र -छात्रा एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, प्रेरणा पुरुष , उद्देश्य एवं प्रेरणा वाक्य से अवगत कराया तथा नियमित गतिविधियों व विशेष शिविर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने कर्तव्य निर्वहन में सर्मपित होने का आह्वान करते हुए बताया कि वे समाज से जुड़ कर अपना व्यक्तित्व विकास किस तरह से कर सकते हैं ।एनएसएस से जुडने पर निस्वार्थ सेवा का भाव आने की बात कहते हुए भोजराम पटेल ने अपने ओजस्वी प्रेरक उद्बोधन से सभी स्वयंसेवकों को प्रेरित किया । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम एन.एस.एस .के कार्यक्रम अधिकारी ईश्वर साहू द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.एम.एल.पटेल रा. से.यो. कार्यक्रम अधिकारी ईश्वर साहू, प्रो. राजकुमार खड़िया, प्रो. मिताली पटेल, प्रो. वैभव पारा, प्रो. आयरोज तिर्की, प्रो. श्वेता देवांगन, प्रो.कोमल प्रसाद दास, तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र प्रतिनिधि सचिन शर्मा एवं छात्रा प्रतिनिधि गुंजा पटेल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, सत्य सारथी, युगेश देवांगन, सुमित बेहरा, रेणू पटेल, मनीषा सिदार, सारांश पांडे सहीत कालेज के सभी स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की विशेष सहयोगात्मक उपस्थिति रही ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This