कांग्रेस सरकार के खिलाफ… भाजपा का महतारी हुंकार रैली…केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पहुंची…हजारों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर…देखिए वीडियो

spot_img
Must Read

बिलासपुर / आज बिलासपुर की सड़कों पर हजारों की तादाद में भाजपाइयों ने अपना जन आक्रोश दिखाया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं के साथ अपने कार्यकाल में किए गए छलावे और झूठे वादे को लेकर भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ बिलासपुर की सड़कों पर उतरी। जिसमें केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी भी इस महारैली में शामिल हुई बिलासपुर के नेहरू चौक पर महतारी हुंकार रैली का जनसभा आयोजन किया गया था। गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने आज अपनी ताकत झोंक दी थी लोगों की भीड़ जुटाने के लिए जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से कार्यकर्ता जुटे हुए थे इस हुंकार रैली में डॉ रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री, अरुण साहू प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं का आज जमावड़ा दिखा। भाजपा का यह दावा भी है कि इस रैली से राज्य सरकार के खिलाफ शंखनाद है। प्रदेश की महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। रायगढ़ से भी सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में सहभागिता दिखी। भाजपा के सभी जिलों से आए छोटे बड़े तमाम नेताओं ने इस महा जनसभा में, कांग्रेस सरकार का पुरजोर विरोध किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कचरा गाड़ी पर मुख्यमंत्री का होर्डिंग! घरघोड़ा में ‘सुशासन तिहार’ के प्रचार का अनोखा अंदाज, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रायगढ़ जिस गाड़ी में घर-घर से कचरा उठाया जाता है, उसी पर मुख्यमंत्री के सुशासन तिहार का होर्डिंग लगाकर...

More Articles Like This