चोरी की ट्रैक्टर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, खरसिया पुलिस की कार्यवाही……

spot_img
Must Read

ट्रैक्टर चोरी कर लाते नया चोढा चौक पर नाकेबंदी कर पकड़ी खरसिया पुलिस……

रायगढ़। आज दिनांक 09.11.2022 के सुबह मुखबिर सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग दौरान थाना प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम एवं हमराह स्टाफ द्वारा नया चोढ़ा चौक में नाकेबंदी कर एक व्यक्ति को सोनालिका ट्रैक्टर नीले रंग का क्रमांक सीजी 12 एफ 2018 मय ट्राली के साथ पकड़ा गया है ।
थाना प्रभारी खरसिया को सुबह भोर में मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सक्ती क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी कर रायगढ़ की तरफ ले जा रहे हैं, सूचना के आधार पर थाना प्रभारी हमराह स्टाफ के साथ नाकेबंदी कर सुबह करीब 6:00 नया चोढ़ा चौक पर ट्रैक्टर चालक को पकड़े जो अपना नाम  अजय डनसेना उर्फ पांडे पिता स्वर्गीय बाबूलाल डनसेना उम्र 25 साल निवासी देहजरी थाना खरसिया जिला रायगढ़ का बताया और ट्रैक्टर को उसके साथी सुशांत पटैल उर्फ छगन पिता भूषण पटैल निवासी देहजरी के साथ चोरी लाया बताया और उसके साथी सुशांत पटैल को चौंक से कुछ दूर पहले ट्रैक्टर से उतर कर भाग जाना बताया । आरोपी अजय डनसेना से विधिवत ट्रैक्टर की जब्ती कर दोनों आरोपियों पर थाना खरसिया में इस्तगासा धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC के तहत कार्यवाही किया गया है, फरार आरोपी सुशांत पटैल उर्फ छगन पटैल की खरसिया पुलिस सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है । गिरफ्तार अजय डनसेना को JMFC खरसिया के न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी खरसिया एसआई नंदकिशोर गौतम के साथ सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी राठौर आरक्षक विशोप सिंह, भगवती प्रसाद लक्ष्मी शामिल थे ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अग्रोहा धाम में होगा युवक युवती परिचय सम्मेलन पोस्टर का हुआ विमोचन…

रायगढ़ / रायगढ़ के अग्रोहा धाम में 16, 17 नवंबर को युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा...

More Articles Like This