ओबीसी कांग्रेस ने अमर शहीद स्व.नंदकुमार पटेल जी की जयंती पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

spot_img
Must Read

सामाजिक मूल्यों पर आधारित उनके राजनीतिक सफर को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

रायगढ़ : नंदेली खरसिया के माटीपुत्र अमर शहीद स्व.नंदकुमार पटेल जी के जयंती के अवसर पर ओबीसी जिला कांग्रेस रायगढ़ के तत्वाधान में उनके अतुलनीय राजनीतिक सफरनामे और उनके द्वारा किए गए सामाजिक हित के कार्यों को स्मरण करते हुए आज उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस परिप्रेक्ष्य में सर्वप्रथम नगर निगम के वरिष्ठ कांग्रेसी पार्षद व ओबीसी कांग्रेस रायगढ़ के जिलाध्यक्ष संजय देवांगन के अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, जिसके बाद ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय देवांगन ने नगर निगम रायगढ़ स्थित अपने कक्ष में लगी स्व. नंदकुमार पटेल जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिसके बाद ओबीसी कांग्रेस रायगढ़ से जुड़े करीब दो दर्जन से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता अमर शहीद स्व.नंदकुमार पटेल जी के गृहग्राम नंदेली , समाधि स्थल जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दयाराम धुर्वे , मनोज सागर , विकाश शर्मा , नारायण घोरे विकाश बोहिदार ,नितेश यादव , आशीष इजरदार , अभिषेख यादव , दुर्गेश राम , वीरू गुप्ता , संतोष ढीमर ,नारायण घोरे , श्यामलाल साहू , रानी चौहान , यशोदा कश्यप ,गीता नायक , सद्भावना सिंह एवं अन्य साथीगण मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अग्रोहा धाम में होगा युवक युवती परिचय सम्मेलन पोस्टर का हुआ विमोचन…

रायगढ़ / रायगढ़ के अग्रोहा धाम में 16, 17 नवंबर को युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा...

More Articles Like This