कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में बालिका से छेड़खानी करने वाला युवक गया जेल….

spot_img
Must Read
रायगढ़ । कल दिनांक 30.10.2022 को नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने वाले आरोपी युवक पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर छेड़खानी एवं पोक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर महज कुछ घंटों के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । माननीय न्यायालय द्वारा कोतवाली पुलिस को आरोपी का 11 नवम्बर तक न्यायिक रिमांड स्वीकृत किये जाने पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।

 जानकारी के मुताबिक कल थाना कोतवाली में  नाबालिग बालिका अपने परिजनों के साथ थाना आकर  शनि चौहान पिता अर्जुन चौहान (उम्र 19 साल) के विरूद्ध लिखित आवेदन देकर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई । पीड़ित बालिका बताई कि भोर करीब 04:0 बजे बाथरूम के लिये उठी और बाहर गई । उसी समय शनि चौहान आकर गंदी नियत से जबरजस्ती हाथ, बांह पकड़कर छेड़खानी किया । आरोपी युवक पर धारा 354 IPC, 8,12 Pocso Act का अपराध पंजीबद्ध कर  वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर कोतवाली टीआई शनिप रात्रे द्वारा आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये स्टाफ उसके मोहल्ले रवाना किया गया । स्टाफ द्वारा आरोपी शनि चौहान की पतासाजी कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे न्यायिक रिमांड बाद जेल दाखिल किया गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में निरीक्षक शनिप रात्रे, उप निरीक्षक बी.एस.डहरिया एवं स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10...

More Articles Like This