दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, लैलूंगा पुलिस ने भेजा रिमांड…..

spot_img
Must Read

रायगढ़ । लैलूंगा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के फरार आरोपी संतोष खेस्स (26 साल) को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी के विरुद्ध स्थानीय युवती 11 अक्टूबर को थाना लैलूंगा में शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण कर शादी से मुकर जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । लैलूंगा पुलिस पीड़िता के रिपोर्ट पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर आरोपी को पता तलाश किया जा रहा था जो गिरफ्तारी से बचने गांव से फरार था थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम द्वारा फरार आरोपी की पतासाजी के लिए अपने स्टाफ के साथ मुखबीर तैनात किया गया था । आज सुबह मुखबिर सूचना पर आरोपी को उसके गांव के पास घूमते हुए हिरासत में लिया गया, जिसे न्यायिक रिमांड पर घरघोड़ा न्यायालय भेजा गया  ।पीड़ित युवती बताई कि 2 साल पहले अपने परिचित के घर आकर रहती थी और मजदूरी का काम कर रही थी । इस दौरान संजय खेस्स से जान परिचय हुआ, संजय उसे शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर उसके साथ पिछले 1 साल से शारीरिक संबंध बना रहा है। मई महीने में संजय अपने घर ले जाकर रखा और कुछ दिनों बाद वापस  घर लाकर छोड़ दिया और शादी से इंकार करने लगा, घरवाले काफी समझाए लेकिन वह शादी से साफ मना किया जिसके बाद संतोष खेस्स पर कार्यवाही के लिए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।  लैलूंगा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है । एसपी श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा तथा एसडीओपी धर्मजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी इस अपराध में निरीक्षक थाना प्रभारी लैलूंगा नारायण सिंह मरकाम तथा थाने के सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी के हमराह स्टाफ की आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका रही है।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा – आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद से विकास की ओर...

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री...

More Articles Like This