spot_img
spot_img
Sunday, May 3, 2026

प्रधान पाठक पदोन्नति प्रक्रिया में शासकीय निर्देशों का अक्षरश : पालन हो – कर्मचारी संघ सहायक शिक्षक पदोन्नति पर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

Must Read


रायगढ़,/ छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों का प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति की जा रही है पदोन्नति प्रक्रिया में शासकीय निर्देशों का पालन नहीं होने से पदोन्नति सूची में अनेक विसंगति देखने को मिल रही है यही वजह है कि कई जिले के जारी पदोन्नति सूची को वहां के जिला अध्यक्षों ( कलेक्टरो )के द्वारा निरस्त किया जा चुका है। समीपवर्ती जिला कोरबा में सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक पदोन्नति के लिए जारी 1145 शिक्षकों की पदोन्नति सूची में व्याप्त विसंगतियों की ओर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ कोरबा द्वारा ध्यान आकृष्ट किया गया जिस पर कोरबा कलेक्टर द्वारा पदोन्नति सूची को निरस्त किया गया। रायगढ़ जिले में भी सहायक शिक्षकों का प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति किया जाना है ।पदोन्नति सूची में विसंगति उत्पन्न ना हो इसके लिए संचालक लोक शिक्षण के द्वारा सात बिंदुओं के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। यदि इन निर्देशों का पदोन्नति में अक्षरश: पालन किया जाता है तो पदोन्नति सूची में विसंगति उत्पन्न नहीं होगी और सूची निरस्त होने की संभावना नहीं रहेगी। इन्हीं तथ्यों को लेकर के छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह द्वारा कलेक्टर रायगढ़ के नाम अपर कलेक्टर राजीव कुमार पांडे साहब को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कलेक्टर महोदय से पदोन्नति प्रक्रिया में संचालक लोक शिक्षण संचनालय रायपुर के पत्र क्रमांक 262 दिनांक 07 02 2022 के निर्देशों का अक्षरश : पालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ को निर्देश दिए जाने की अपेक्षा की गई है ताकि जारी सूची में किसी किस्म की विसंगति /विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो।इस अवसर पर संजीव सेठी सचिव आईसी मालाकार उपाध्यक्ष ,मोहम्मद असलम, एलबीएस जाटवर, सुखदेव सिदार विकास कुमार साहू एवं भानु बड़ा उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को उम्मीद है कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पश्चात सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक पदोन्नति में जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा शासकीय निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाएगा और सहायक शिक्षकों का प्रधान पाठक पद पर निर्विघ्नं पदोन्नति हो सकेगी।

Latest News

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, 50 लाख से बनेगा आधुनिक परिसर आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित होगा सुव्यवस्थित कैंपस

रायगढ़, 02 मई 2026/ रायगढ़ के पत्रकारों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!