बजरंग बली के अपमान को लेकर शिव सैनिकों ने नगर निगम में किया हनुमान चालीसा का पाठ

spot_img
Must Read


निगम अधिकारियों से हुए पाप को क्षमा करने व उन्हें सद्बुद्धि देने की मनोकामना के साथ पढ़े हनुमान चालीसा
रायगढ़। बजरंगबली को नल टेक्स के लिए नोटिस भेजने के मामले में आज शिव सेना ने नगर निगम कार्यालय पँहुच कर निगम कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। शिव सेना के प्रदेश काटी समिति सदस्य विमल महंत ने कहा कि नल कनेक्शन देने के दौरान सभी से आधार कार्ड लिया गया था। ऐसे में निगम आयुक्त बताये की बजरंग बली जी ने उन्हें आधार कार्ड दिया था क्या? इससे स्पष्ट है कि फर्जी बिल थमा कर जनता का भयादोहन किया जा रहा है। वही शिव सेना जिला अध्यक्ष अमित विश्वास ने कहा कि नगर निगम में अमृत मिशन के तहत नल कनेक्शन लगाने के नाम पर काफी भ्र्ष्टाचार चल रहा है। निगम के अधिकारी फर्जी रसीद भी काट रहे है। अभी पानी सप्लाई भी ढंग से शुरू नही हो सकी है और वसूली शुरू कर दी गयी है। वही आराध्य देव बजरंगबली के नाम पर नोटिस जारी कर उनका अपमान किया गया है। शिव सैनिकों ने इसके लिए आज निगम के अधिकारियों को सद्बुद्धि देने व उनसे हुए पाप को क्षमा करने की मनोकामना के साथ निगम कार्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ किया है। वही निगम कमिश्नर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी उन्होंने की है। नगर निगम के खिलाफ किया गए प्रदर्शन में अमित विश्वास रिंकू,विमल महंत,अशोक मेश्राम, तूरन कौशिक, शनि साहू, मुकेश गजभीये,मुकेश अग्रवाल,अजय जैन, विजय महंत, पंकज अग्रवाल, संजय जैन, महेश्वर, राकेश,आयुष, अंकित, रिक्की, विजय लकड़ा एवं अन्य शिवसैनिक उपस्थित थे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This