spot_img
Wednesday, June 17, 2026

आप लोग अपनी समस्याओं से मुझे अवगत कराए उन्हें दूर करने प्रयासरत रहूंगा- विधायक प्रकाश नायक

spot_img
Must Read

ग्राम पंचायत झलमला, कोसमंदा व मिडमिडा में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक के जोन स्तरीय प्रतियोगिता के समापन में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक

विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कार वितरण
रायगढ़ – छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल गांव के निवासी है।जो हमेशा गांव की संस्कृति,त्योहारों व खेलो को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है।आज हमारे प्रदेश के कलेक्टर भी छत्तीसगढ़ी में बात करते है।प्रदेश के मुख्यमंत्री सदैव गांव के गरीब,युवा,किसान व महिलाओं के हितों का ध्यान रखते है।तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें रोजगार प्रदान करने एवं उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है।उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम पंचायत झलमला, कोसमनदा एवं ग्राम मिडमिडा में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के तत्वाधान में आयोजित ग्रामीण ओलंपिक के जोन स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही गई।वहीं उन्होंने खिलाड़ियों व ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मै आप लोगो का विधायक हूं जो आप लोगो के बीच आते रहता हूं।आप लोगो को जो भी आवश्यक कार्य पड़ते है मुझे बताइए।उन्हें पूरा करने मै सदैव प्रयासरत रहूंगा।

खिलाड़ियों को किया पुरस्कार वितरण

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्रामीण खेलो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में छत्तीसगढ़ ओलंपिक की शुरुआत किया गया।जिसका आयोजन जोन स्तर पर राजीव गांधी युवा मितान क्लब के तत्वाधान में किया जा रहा है।वहीं ग्राम कोस्मनदा में गुरुवार को इसका समापन कार्यक्रम रखा गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रकाश नायक मुख्य रूप से शामिल रहे।वहीं विधायक को अपने बीच पाकर खिलाड़ी प्रतिभागियों का भी उत्साह दुगुना नजर आया। जहा विधायक के साथ फोटो व सेल्फ़ी लेने होड़ देखने को मिला।वहीं विधायक द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ ही प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण भी किया।

ग्रामीणों में उत्साह,मेले सा हुआ माहौल

विदित हो कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक के आयोजन को लेकर ग्रामीण अंचलों में मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। जहां गांव के हर वर्ग बच्चे,युवा, व महिलाएं भी इसमें आयोजित प्रतियोगिताओं में बढ़चढकर अपनी भागीदारी का निर्वहन कर रही है। तो वहीं दूसरी और गांव के निवासी भी अपने इन प्रतिभागी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने मैदान में डटे नजर आ रहे है।वहीं आयोजन को लेकर इनमें गजब का उत्साह बना हुआ है।


छत्तीसगढ़ ओलंपिक के जोन स्तरीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधियों में रोहित पटेल,किशोर कसेर,सुशील सिदार,गोपी चौधरी,गीतांजलि गुप्ता,गुलापी उरांव, शुक्लामबर सारथी, हेमलाल साव,जदुलाल सिदार,सी एल पटेल,मोहित सोनी,विकास पटेल,गणेशराम सिदार,सुमति देहरी,धर्म सिंह, दुर्गेशवरी पुरोहित,गणेशराम खड़िया,खुशीलाल गुप्ता,आंनद बरिख,संजय पंडा, पुर्नचंद उरांव,अनिल गुप्ता,दीपक उरांव,अविनाश देवता,भगू साव,शशिभूषण,भिखारी यादव,डमरू गुप्ता, अमोद सिंह,रम सिंह,जगबंधु पटेल,रमेश चौहान,सुलोचना प्रधान,मनजीत कौर,पुष्पा प्रधान,सुनील पटेल,उत्तम पटेल, नंदराम साव,राकेश साव,नरेंद्र सिंह,जोगिंदर पटेल,निर्मल पटेल,चंपा सिदार,रामनारायण ननदे,मट्टूलाल चौहान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!