विधायक प्रकाश नायक ग्राम कोड पाली व कोस मंदा में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक कार्यक्रम में हुए शामिल

spot_img
Must Read

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,भविष्य के लिए दी शुभकामनाए

रायगढ़ – छ ग के जिन खेलो को हम भूल चुके थे।उनको जीवंत रखने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का शुभारम्भ किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ी खेलो के साथ यहां के त्यौहारों,खानपान व संस्कृति को लगातार बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है।उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम कोड पालीी एवम ग्रा्म कोसमंदा में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के तत्वाधान में आयोजित छत्तीसगढ़ी ओलंपिक प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं गई। वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि हमे अपने प्रदेश की संस्कृति को भूलना नहीं चाहिए।

विधायक प्रकाश नायक को लेकर हर वर्ग में सेल्फी क्रेज

गौरतलब हो कि इन दिनों समूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की धूम मची हुई है। जहा शहरी और ग्रामीण स्तर पर विभिन्न खेलो का आयोजन किया जा रहा है। वही इस अवसर पर विधायक प्रकाश नायक को अपने मध्य पाकर खिलाड़ी प्रतिभागी बच्चो का उत्साह देखते ही बन रहा था। जहा विधायक के साथ फोटो खींचाने व सेल्फी लेने को बच्चो सहित हर वर्ग उत्साहित नजर आया।इस दौरान विधायक प्रकाश नायक द्वारा बच्चो को प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई।

ग्राम कोड पाली में आयोजित जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता के दौरान विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों मे प्रमुख रूप से राधे श्याम गुप्ता,वीरेंद्र गुप्ता,रघुनाथ,मुन्ना डनसेना,राधे गुप्ता,लोकनाथ गुप्ता,विनोद पंडा,बसंत डनसेना,विकास पटेल,रामकुमार पटेल,गजानंद चौहान,देवानंद चौहान,दिलीप गुप्ता,दिलीप कम्हारी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This