spot_img
Wednesday, August 5, 2026

कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी पर विशाल जन आंदोलन पद यात्रा में कदम से कदम मिलाकर चले पैरों को प्रणाम – सांसद गोमती साय

spot_img
Must Read

विशाल जनसमुदाय के साथ 24 किलोमीटर की पदयात्रा पहुंची फरसाबहार और आयोजित हुई आमसभा।

फरसाबहार। कांग्रेस की भूपेश सरकार की वादा खिलाफी पर विशाल जन आंदोलन पद यात्रा बंदरचुआं चौक से 17 अक्टूबर को प्रारम्भ होकर 18 अक्टूबर की शाम फरसाबहार खेल मैदान पहुंच कर आमसभा में परिवर्तित हुई। इस आमसभा को भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, लोकसभा सांसद गोमती साय, पूर्व विधायक भरत साय, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय ने संबोधित किया।
रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती गोमती साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सर्वप्रथम इस विशाल जन आंदोलन पद यात्रा में शामिल सभी लोगो के पैरों को प्रणाम करती हूँ। जिन्होंने कांग्रेस की भूपेश सरकार की वादा खिलाफी पर 24 किलोमीटर की पैदल यात्रा की।
श्रीमती साय ने कहा कि मैं कांग्रेस की भूपेश सरकार से पूछना चाहती हूँ कि छत्तीसगढ़ राज्य में सड़कों की दुर्दशा क्यों हैं, गरीबो को प्रधानमंत्री आवास क्यों नहीं मिल रहा है, बढते बिजली बिल से आम जनता त्रस्त क्यों है, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता क्यों नही दिया जा रहा है, किसानों को 2 वर्ष का बोनस क्यों नही दिया जा रहा है, आदिवासी भाइयों के आरक्षण में 12% कटौती क्यों की गई, वृद्धा पेंशन के वादे का क्या हुआ, शराबबंदी वादा कर शराब घर पहुंचाया जा रहा, स्व सहायता समूह की महिलाओं का रोजगार छीना जा रहा है, प्रदेश में महिला उत्पीड़न, हत्या, लुटपाट एवं भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।
पदयात्रा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, भारत सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन शर्मा सहित जिले के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता, जिला भाजपा के पदाधिकारी, जिला पंचायत के सदस्य, जनपद के सदस्य, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, सभी मण्डल के अध्यक्ष, महामंत्री पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


225 युवाओं का भाजपा प्रवेश
तपकरा एवं फरसाबहार – पंडरीपानी मंडल में 225 युवाओं ने केंद्र की मोदी सरकार से प्रभावित होकर पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, लोकसभा सांसद गोमती साय, पूर्व विधायक भरत साय, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश कर भाजपा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।

Latest News

रायगढ़ कांग्रेस भवन में मासिक बैठक संपन्न, महंगी बिजली व स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) की मासिक बैठक एवं संगठनात्मक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कांग्रेस भवन, रायगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!