ग्राम पंचायत बुदबुदा के गायक वाहक कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक

spot_img
Must Read

रायगढ़ – ग्राम पंचायत बुदबुदा मे आयोजित गाहक वाहक कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक ने शामिल होकर भगवान राम की पूजा अर्चना कर आमजन कि सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा गया।वही इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम बुदबुदा हमेशा से ही धार्मिक आयोजनों का केंद्र रहा है।इस ग्राम में कभी भी विवाद की बात सुनने में नहीं आया।सदैव यह के लोगो में आपसी प्रेम व सौहाद्र देखने को मिला है।मै आप भगवान से आप लोगो के सुख समृद्धि की कामना करता हूं।


तीन दिनों तक होगा आयोजन
गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत बुदबुदा मे गाहक वाहक कार्यक्रम का आयोजन वर्षो से चला आ रहा है। जहा गांव में तीन दिवस तक भजन कीर्तन का माहौल रहता है। जिसमे समूचे ग्रामवासी भगवान भक्ति मे मग्न नजर आते है।


इनकी रही उपस्थिति
उक्त कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से शामिल कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों मे कैलाश नायक (जिला पंचायत सदस्य ),श्रीमती तारा अरुण शर्मा,केशव पातर ,अरुण शर्मा,नरेश साहू,पूर्णचंद्र बैरागी,गौतम बारीक, पदमन प्रधान,अमित सिन्हा, संजय प्रधान, नंद किशोर विशवाल,मोहन पटेल,ओंकार पटेल, कृष्णचंद प्रधान, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के रूप में युवाओं के बीच...

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के...

More Articles Like This