महरापारा में देर रात्रि चौकी प्रभारी जूटमिल किये जुआ रेड कार्यवाही…..

spot_img
Must Read

जुआ फड घेराबंदी में पकड़ाये 5 जुआरियों से नगद ₹19,150 जब्त…

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर जुआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री व परिवहन पर रोक लगाने पुलिस टीमें मुखबिर लगाकर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में कल दिनांक 14.10.2022 के देर रात चौकी जूटमिल/साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर गोगा मंदिर चौक महरापारा में स्ट्रीट लाइट के नीचे 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया । मौके पर पांच जुआडियों के फड एवं पास से *नगद रकम ₹19,150 तथा 52 पत्ती ताश जप्त* किया गया है, जुआरियों पर पुलिस चौकी जूटमिल (थाना कोतवाली) में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । जुआ रेड कार्यवाही में चौकी प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी, आरक्षक बनारसी सिदार, धनुर्जय चंद बेहरा, विनय तिवारी, जितेंद्र दुबे और सत्या यादव प्रमुख रूप से शामिल थे ।

जुआ रेड में पकड़े गए जुआडियान–

(1) वीरेंद्र गजभिये पिता जोगेंद्र गजभिये उम्र 37 वर्ष
(2) धर्मेन्द्र उइके पिता गणेश राम उइके निवासी 31 वर्ष
(3) प्रकाश गजभिये पिता जोगेंद्र गजभिये उम्र 37 वर्ष तीनों निवासी गोगा मंदिर चौक महरापारा चौकी जूटमिल थाना कोतवाली
(4) राजकुमार जैन पिता नेमीचंद जैन उम्र 39 वर्ष निवासी जेल पारा चौकी जूटमिल रायगढ़
(5) मनमोहन भारद्वाज पिता श्यामलाल भारद्वाज उम्र 35 वर्ष निवासी कयाघाट चौक जूटमिल रायगढ़

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के रूप में युवाओं के बीच...

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के...

More Articles Like This