राज्य शासन ने कर्मचारियों अधिकारियों का 5% महंगाई भत्ता बढ़ाया कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने निर्णय का किया स्वागत

spot_img
Must Read


रायगढ़,/ छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ के संयोजक शेख कलीमुल्लाह सचिव अनिल यादव ने बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों के महंगाई भत्ता में 5% वृद्धि करने का निर्णय लेते हुए आदेश जारी किया है छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वाधान में केंद्र के समान महंगाई भत्ता के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश के कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता की ही मांग को लेकर एक दिवसीय पांच दिवसीय एवं 11 दिवसीय हड़ताल किया है। आंदोलन का ही परिणाम है कि राज्य शासन ने दिवाली पूर्व 5% महंगाई में वृद्धि करने का निर्णय लिया है । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक शेख कलीमुल्लाह, संरक्षक डॉक्टर डीआर प्रधान, मनोज पांडे सचिव अनिल यादव कोषाध्यक्ष डॉ माधुरी त्रिपाठी, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष गोविंद परधान, सचिव डिकाराम शेष, छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के सचिव ,डॉ अनिल पटेल छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री धर्मेंद्र बैंस, अध्यक्ष रति दास महंत, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष एलबीएस जाटवर, सचिव विनोद षडंगी, संजीव सेठी छत्तीसगढ़ अभियंता संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी सचिव राजेश पटेल छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ रायगढ़ के अध्यक्ष अर्जुन जायसवाल सचिव एस पुरसेठ , छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के उपप्रांत अध्यक्ष विष्णु यादव जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता महामंत्री वेद प्रकाश अजगले , छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी के अध्यक्ष सुधीर पंडा सचिव अभिषेक साहू, छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सचिव विशेश्वर नायक अध्यक्ष लंबोदर पटेल, डॉ नरेंद्र पर्वत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ रायगढ़, भुनेश्वर पटेल कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ रायगढ़, लक्ष्मीकांत पटेल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ रायगढ़,राज कमल पटेल छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ रायगढ़, राम कुमार चौहान उपप्रांत अध्यक्ष श्याम सिदार अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वाहन चालक संघ रायगढ़, पीसी साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ रायगढ़, जीआर साहू अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ , कमल सिदार अध्यक्ष शरद बेक सचिव वन कर्मचारी संघ रोहित कुमार डनसेना अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक संघ रायगढ़,आई सी मालाकार छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ रायगढ़, सीपी डनसेना अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन संघ रायगढ़, श्रीकांत पांडे करारोपण अधिकारी संघ अमित कुमार, सनत कुमार पटेल सहायक विस्तार अधिकारी संघ दाताराम नायक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय अधिकारी संघ इमरान खान अध्यक्ष अनियमित कर्मचारी महासंघ रायगढ़, अनिल बाजपेई अध्यक्ष स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ नगर निगम रायगढ़ लक्ष्मी बघेल अध्यक्ष क्रांतिकारी शिक्षक संघ, श्रीमती पूसमती चौहान अध्यक्ष महिला बाल विकास अधिकारी पर्यवेक्षक संघ श्रीमती जानकी यादव अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी श्रीमती मीना पटेल अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ, चंद्र राम साहू अध्यक्ष बाबा घासीदास मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ यूनिट एवं फेडरेशन से संबद्ध तमाम शासकीय व अशासकीय कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों तथा संजय थवाईत अध्यक्ष रायगढ़ शरद पटेल प्रांतीय संरक्षक छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ, लोमेश मिरी अध्यक्ष, एनके सिन्हा कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ रायगढ़ ने राज्य शासन के निर्णय का स्वागत किया है कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यद्यपि यह निर्णय कर्मचारियों अधिकारियों के मांग के पूर्णत: अनुरूप नहीं है कर्मचारियों का वाजिब हक केंद्र के समान देय तिथि अनुसार महंगाई भत्ता है इसका पालन आदेश में नहीं है। राज्य शासन द्वारा दिवाली पूर्व समझौता अनुसार महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने का हम स्वागत करते हैं तथा हम राज्य शासन से अपेक्षा करते हैं कि कर्मचारियों को केंद्र के अनुसार देय तिथि से ही महंगाई भत्ता स्वीकृति की जावे। कर्मचारी नेताओं ने प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा सहित सभी प्रांत अध्यक्षों को महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने पर साधुवाद दिया है ।उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता आशीष रंगारी द्वारा दी गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

IVF से एक साथ तीन बच्चों का जन्म: चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि

रायगढ़ /  डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ ने IVF उपचार के जरिए एक साथ तीन...

More Articles Like This