अंडर 23 का ट्रायल 15 अक्टूबर को सभी वर्ग का पंजीयन कराना अनिवार्य

spot_img
Must Read



रायगढ़। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आगामी वर्ष के लिए शेड्यूल में सभी उम्र वर्ग के लिए सत्र शुरू हो चुका है। जिसके अंतर्गत अंडर 23 का ट्रायल 15 अक्टूबर को होने जा रहा है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि आगामी वर्ष के लिए अंडर 23 की टीम अभी से चुनकर अभ्यास करवाया जाएगा। जिसके लिए संस्कार पब्लिक स्कूल कैम्पस स्थित संस्कार क्रिकेट एकेडमी में 15 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से ट्रायल लिया जाएगा। इसके लिए सभी 23 के खिलाडिय़ों को प्रात: 7.30 बजे मैदान पर संस्कार पब्लिक स्कूल कैम्पस पहुंचना होगा। अंडर 23 के ट्रायल हेतु वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार एवं जफर उल्लाह सिद्धीकी को चयनकर्ता के रूप में मनोनीत किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने अधिक से अधिक संख्या में खिलाडिय़ों को शामिल होने की अपील की है। जिस भी उम्र वर्ग के खिलाड़ी इस वर्ष जिला क्रिकेट के ट्रायल में शामिल होना चाहते हैं वे सभी अपना पंजीयन जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में शाम 5 से 8 बजे तक अनिवार्य रूप से करवा लें।
यह है नियमावली
जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि 15 अक्टूबर तक पंजीयन करवा ले ताकि ट्रायल के समय खेल से वंचित न हो। सभी उम्र वर्ग के खिलाडिय़ों को पंजीयन हेतु पंजीयन फार्म, पिछले 6 वर्ष की शैक्षणिक मार्कशीट, डिजीटल एवं मेनवल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वर्तमान में ली हुई पासपोर्ट साईज फोटो लाना अनिवार्य है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के द्वारा हर वर्ग हेतु डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र रहना अनिवार्य कर दिया गया है।
यह है उम्र सीमा
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि ट्रायल देने के पूर्व अपनी उम्र सीमा की जांच जन्म प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट में अवश्य कर लेवें। अंडर 23 के ट्रायल हेतु 1 सितंबर 2000 के पूर्व जन्म लेने वाले खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। इसलिए सभी खिलाड़ी उम्र के अनुसार ही ट्रायल देने आवे। अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पंजीयन करवाने की अपील की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने...

More Articles Like This